फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband gave triple talaq his wife in azamgarh

आजमगढ़ में व्हाट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: utpal utpal Updated Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq his wife in azamgarh
तीन तलाक पूरे देश में प्रतिबंधित है। इसके बाद भी तीन तलाक से जुड़े मामले प्रकाश में आ रहे है। ऐसा ही कुछ मामला शनिवार को उस समय सामने आया जब आजमगढ़  के  बिलरियागंज थाने में व्हाट्सएप पर तीन तलाक दिए जाने का विवाहिता ने मुकदमा पंजीकृत कराया।  
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता तबस्सुम बानो पुत्री मो. अख्तर निवासिनी ग्राम खानकाह थाना बिलरियागंज ने बताया कि उसका विवाह मऊ जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत प्रधानपुर गांव निवासी हामिद पुत्र इम्तेयाज से हुआ है। विवाह के बाद से ही पति समेत ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब पति व परिवार के तीन अन्य सदस्यों ने उसकी अश्लील फोटो खींच कर सोशल साइटों पर अपलोड कर दिया। दहेज में दो लाख रुपये की डिमांड ससुराल वालों द्वारा की जा रही थी। परेशान होकर वह अपने मायके चली आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पति ने सोशल साइट व्हाट्सएप पर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर बिलरियागंज थाना पुलिस ने 448(ए) आईपीसी, 3/4 डीपी एक्ट व 67 आईटी एक्ट व 3/4 मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

तबस्सुम ने अपनी तहरीर में पति हमीद के अलावा सास आयशा व ननद रूकैया को नामजद किया है। एसओ संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। मामला पड़ोसी जनपद का है, संबंधित थाने से सूचना एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed