फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband gave triple talaq his wife and going for second marriage in azamgarh

पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरी शादी की तैयारी कर रहा पति, पीड़िता ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Tue, 08 Jan 2019 10:42 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: shashikant misra Updated Tue, 08 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq his wife and going for second marriage in azamgarh
demo pic
सऊदी से वाट्सएप पर पहली पत्नी को तीन तलाक देकर घर लौटा पति दूसरी शादी करने की तैयारी में है, जबकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। सोमवार को पीड़िता के पिता ने एसपी ग्रामीण से मिलकर आरोपी दामाद की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने क्राइम ब्रांच को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानकाह गांव का निवासी अख्तर के शिकायती पत्र के मुताबिक उसकी बेटी तबस्सुम बानो की शादी मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी हामिद पुत्र इम्तियाज से हुई थी।
विज्ञापन


पढ़ें : आजमगढ़ में व्हाट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद से ही हामिद के परिवार के लोग तबस्सुम को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे बाद में उसे घर से निकाल दिया। हद तो तब हो गई जब पति व परिवार के तीन अन्य सदस्यों ने उसकी अश्लील फोटो खींच कर सोशल साइटों पर अपलोड कर दिया। तबस्सुम मायके में रह रही थी।


इसी बीच हामिद ने सऊदी से वाट्सएप के जरिए तबस्सुम को तीन बार लिखकर तलाक दे दिया। पत्नी ने 23 दिसंबर को बिलरियागंज थाने में पति हामिद, सास आयशा, ननद रूकैया के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जबकि हामिद अपने घर आकर दूसरी शादी की तैयारी कर रहा। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवेचक को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed