फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hundreds of devotees gathered in Hanuman Dhwaj Yatra and the procession left for Sankatmochan

Varanasi News: हनुमान ध्वजा यात्रा में उमड़े सैकड़ों भक्तों के साथ शोभायात्रा संकटमोचन के लिए हुआ रवाना

Sat, 12 Apr 2025 03:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 12 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

हनुमान जयंती पर हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हनुमान पताका लेकर भक्तिरस में डूबे भजन गाते हुए पैदल चल रहे थे। भक्तगण आकर्षण का केंद्र बने।  

विज्ञापन
Hundreds of devotees gathered in Hanuman Dhwaj Yatra and the procession left for Sankatmochan
हनुमान ध्वजा यात्रा निकालते भक्त - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हनुमत सेवा समिति द्वारा शनिवार को सुबह मिर्जामुराद क्षेत्र के रामसिंहपुर गांव से बड़े ही धूमधाम के साथ हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली गई। इस ध्वजा यात्रा के दौरान हनुमान झांकी के साथ हाथ में ध्वजा पताका लेकर भक्तिरस में डूब भजन गाते पैदल चल रहे सैकड़ों महिला-पुरुष व युवां भक्तगण रास्ते पर ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

विज्ञापन


श्री हनुमत सेवा समिति के तत्वावधान में रामसिंहपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर से निकली यात्रा खोचवां, रूपापुर, लालपुर होते हुए सभी भक्त पुनः बाइक व अन्य साधनों से मिर्जामुराद, खजुरी, रखौना, मेहदीगंज, राजातालाब, मोहनसराय व भिखारीपुर होते हुए वाराणसी स्थित संकट मोचन पहुंचे।
विज्ञापन


समिति के उपाध्यक्ष त्रिभुवन मौर्य (मुन्ना) ने बताया कि यह ध्वजा यात्रा रामसिंहपुर (मिर्जामुराद) से प्रारम्भ होकर संकटमोचन में समाप्त होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से त्रिभुवन मौर्या, अवनीश सिंह , संजय सिंह,कैलाश आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed