{"_id":"5db0c7898ebc3e01574239be","slug":"huge-number-firecrackers-found-in-the-house-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिला पटाखों का जखीरा, बाहर निकालने में पुलिस को लगे तीन घंटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में मिला पटाखों का जखीरा, बाहर निकालने में पुलिस को लगे तीन घंटे
Thu, 24 Oct 2019 03:05 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 24 Oct 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
पठानटोला में मिला पटाखों का जखीरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ शहर के पठानटोला मुहल्ला स्थित एक मकान में पटाखों का अवैध भंडार मिला। बुधवार को पुलिस को पटाखों को मकान से निकालने में तीन घंटे लग गए। पटाखों की कीमत 10 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पठानटोला स्थित असरार के घर में ही जनरल स्टोर है। मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार सुबह घर पर छापेमारी की। पुलिस को दुकान में कुछ पटाखे मिले। लेकिन, जब पुलिस ने घर के अंदर तलाशी ली तो पटाखों का जखीरा मिला। इसके बाद पुलिस ने पटाखे घर से बाहर निकालने शुरू किए। पुलिस को पटाखे निकालने में तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
दुकान मालिक असरार ने बताया कि वह हर दीपावली पर अस्थायी लाइसेंस पर पटाखे की दुकान लगाता है। पिछले साल बचे हुए पटाखे उसने घर में रखे थे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि घर में अवैध रूप से रखे 10 लाख के पटाखे बरामद किए गए हैं। दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन