फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   HT wire pulled in presence of police force

पुलिस बल की मौजूदगी में खींचा गया एचटी तार

Sun, 04 Sep 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
HT wire pulled in presence of police force
विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के देवकली गाहाडीह गांव में एचटी तार लगाने के लिए रविवार को सैकड़ों की संख्या में पीएसी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। ग्रामीणों के विरोध तथा सर्वे रिपोर्ट मांगे जाने के बावजूद पुलिस बल की मौजूदगी में एचटी तार खिंचवाया गया। महकमे की इस रवैए से क्षुब्ध ग्रामीण अब न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

रनउपुर स्थित नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र को शुरू करने के लिए एचटी तार खींचा जा रहा है। देवकली गांव के ग्रामीण इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। 23 अगस्त को महकमा एचटी तार खींचने के लिए गया था लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते वापस लौट गया। इसके बाद गांव के 45 लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में नगरा थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। 25 अगस्त को गांव में एचटी तार खिंचवाने के लिए नगरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तीन वाहन पुलिस फोर्स को ग्रामीणों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। रविवार को एसडीएम सिकंदरपुर के अलावा सैकड़ों की संख्या में पीएसी और पुलिसकर्मी तार खिंचवाने के लिए देवकली गांव पहुंचे। तार खींचने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। इसके बाद, ग्रामीण विरोध करने लगे और महकमा और उपस्थित एसडीएम से तार खींचने के लिए किए गए सर्वे की कॉपी मांगने लगे लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को मुकदमा व लाठी का भय दिखाकर तार खिंचवा दिया।
विज्ञापन

रनउपुर विद्युत उपकेंद्र तैयार हो गया। उसको चालू करने के लिए एचटी तार खींचा जा रहा है। देवकली गाहाडीह गांव के ग्रामीणों का कहना है कि एचटी तार बस्ती से सटा है। मांग है कि एचटी तार सर्वे के अनुरूप सड़क के दूसरे तरफ शिफ्ट कर दिया जाए लेकिन विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदार द्वारा पुलिस के बल पर कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed