फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   However Sewer Bjbja million was spent Pushkar Kund

दो करोड़ खर्च फिर भी सीवर से बजबजा रहा पुष्कर कुंड

Mon, 23 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
However Sewer Bjbja million was spent Pushkar Kund
पुष्कर तालाब में बजबजाता सीवेज।
सौंदर्यीकरण के नाम पर दो करोड ़रुपये खर्च करने के बाद भी पुष्कर कुंड में सीवर का गंदा पानी बजबजा रहा है। न जल कुंभी निकल पाई न कचरा। मोहल्ले की सीवर लाइनों को बंद किए बिना बनाई जा रही रिटेनिंग वाल एक बार ढह चुकी है। पुराणों में इस कुंड की महिमा गंगा के बराबर पावन बताई गई है। आस्था इस कदर जुड़ी है कि लोग पुष्कर कुंड की मिट्टी और जल से ही किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं लेकिन अब इसमें लोग स्नान करना तो दूर, पशु भी प्यास नहीं बुझा सकते। 
विज्ञापन


असि नदी के जल स्रोत के रूप में पुष्कर कुंड में स्नान के लिए मेला लगता रहा है। इस कुंड में स्नान से पुष्कर का पुण्य अर्जित होता है लेकिन वर्षों से यह सीवर और कचरे से भर गया है। कुंड के तट पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। भवनों की सीवर लाइन इसी कुंड में जोड़ दी गई है। कुंड के जीर्णोद्धार की योजना पर काम छह दिसंबर 2012 को कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने शुरू कराया था।
विज्ञापन


3.46 करोड़ रुपये की लागत से इस पर काम तो शुरू हुआ लेकिन मानकों का पालन न होने से हालात नहीं सुधर सके। चार वर्ष से कुंड पर काम हो रहा है। कुंड के चारों तरफ बनाई जा रही रिटेनिंग वाल पिछली बारिश में ढह गई। अब सीएंडडीएस के इंजीनियर उसे तोड़वाकर छोटी दीवार नए सिरे से बनवा रहे हैं। कुंड का भीटा इस तरह से बनाया गया है कि जगह-जगह उखड़ गया है। वहां ऊबड़-खाबड़ पत्थर बिछाकर छोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed