Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Houses line narrow streets vehicles parked on road causing traffic jams in varanasi Traffic

Varanasi Traffic: गली में घर...सड़क पर रखते हैं वाहन, जाम से जूझ रहे लोग; CP ने थानेदारों को दिए थे निर्देश

Wed, 14 Jan 2026 05:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 05:12 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज क्षेत्र में सड़क किनारे मनमाने तरीके से लोग वाहन खड़ी करते हैं। जबकि सीपी ने साफ निर्देश दिया था कि जिस क्षेत्र में जाम लगेगा वहां के थानेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Houses line narrow streets vehicles parked on road causing traffic jams in varanasi Traffic
हुकुलगंज-पांडेयपुर क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Traffic News: वाराणसी में कई मार्ग ऐसे हैं, जहां सड़क किनारे सैकड़ों वहां लाइन से खड़ी रहती है। इस कारण सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहनों की लंबी कतार भी लग जाती है। 

विज्ञापन




इस भीषण जाम में सबसे ज्यादा दिक्कत एंबुलेंस वालों को होती है, जिसके अंदर मरीज जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा होता है। एंबुलेंस के सायरन सुनने के बावजूद लोग उसे रास्ता नहीं देते हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खासतौर से बात हो रही है, वाराणसी के हुकुलगंज की। यहां चौकाघाट त्रिमुहानी से पांडेयपुर जाने वाले रोड पर सैकड़ों वाहन प्रतिदिन खड़े रहते हैं। सड़क पर रहने वाले लोगों का कहना है कि इन वाहनों के मालिक गलियों में रहते हैं। उनके मकान गलियों में हैं, लेकिन अपनी फोर और थ्री व्हीलर गाड़ियां सड़क पर खड़ी करते हैं। मना करने पर लड़ाई पर भी आमादा हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इस मामले में कुछ नहीं करता है, जबकि इसी रोड से प्रशासनिक गाड़ियां आवागमन करती हैं। इस रास्ते पर सुबह सबसे ज्यादा दिक्कत होती है जब ऑफिस की टाइमिंग शुरू होती है यानी 10 बजे। आजमगढ़ या चंदौली जिले से लोग वाराणसी के शहर में जब प्रवेश करते हैं तो उन्हें ज्यादा दिक्कत होती हैं।

Trending Videos

Houses line narrow streets vehicles parked on road causing traffic jams in varanasi Traffic
हुकुलगंज में लगा भीषण जाम। - फोटो : संवाद

सीपी ने पिछले साल दिए थे निर्देश
22 अप्रैल, 2024 में मासिक समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निर्देशित किया था कि शहर या देहात में कहीं जाम लगेगा तो उसके लिए इलाके के थानेदार जिम्मेदार होंगे। जो भी शिकायत थाने आए, उस पर हर हाल में एफआईआर दर्ज हो। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात अपने कैंप कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में कमिश्नरेट के थानेदारों को दिए। इस आदेश के बावजूद जाम वाले इलाकों में कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed