फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   house caught fire due to gas cylinder pipe burst in varanasi

Varanasi: गैस सिलिंडर की पाइप फटने से मकान में आग लगी, साइबर कैफे और पोस्ट ऑफिस का भी सामान जला

Fri, 05 May 2023 11:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 May 2023 11:12 PM IST
सार

वाराणसी के कूड़ी बाजार में छविनाथ गुप्ता के घर में शुक्रवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर की पाइप फटने से आग लग गई। आग की लपटों ने उनके मकान और उसमें संचालित साइबर कैफे व पोस्ट आफिस को अपनी जद में ले लिया।

विज्ञापन
house caught fire due to gas cylinder pipe burst in varanasi
मकान में आग से जला हुआ सामान - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

वाराणसी के कूड़ी बाजार में छविनाथ गुप्ता के घर में शुक्रवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर की पाइप फटने से आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की लपटों ने उनके मकान और उसमें संचालित साइबर कैफे व पोस्ट आफिस को अपनी जद में ले लिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और लगभग एक घंटे की देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के कूड़ी बाजार में सेवानिवृत्त शिक्षक छविनाथ गुप्ता के मकान में साइबर कैफे के साथ ही पोस्ट ऑफिस भी संचालित होता है। शाम लगभग सात बजे उनके घर की महिलाएं खाना बनाने रसोई में गईं। गैस चूल्हा जलाने के साथ ही अचानक उसकी पाइप फट गई और आग लग गई। महिलाएं शोर मचाते हुए रसोई घर से बाहर भागीं।
विज्ञापन


मकान को आग की लपटों से घिरा देख कर ग्रामीण मौके पर पहुंच कर उस पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इसके साथ ही बड़ागांव थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बड़ागांव थाना प्रभारी बृजेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के साथ वह भी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था। छविनाथ के अनुसार, आग लगने से गृहस्थी पूरे सामान के साथ ही साइबर कैफे और पोस्ट ऑफिस का भी लाखों रुपये मूल्य का सामान जल कर राख हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed