फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hotel women died

होटल में गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या

Sun, 30 Jun 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
hotel women died
वाराणसी। परेड कोठी स्थित होटल के कमरे में मृत मिली युवती की हत्या गला दबाकर की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की पुष्टि हो गई है। वहीं आगे की जांच के लिए बिसरा को सुरक्षित रखवा लिया गया है। दूसरी ओर हत्या में वांछित युवक की तलाश में देवरिया सहित कई क्षेत्रों में पुलिस की दो टीमें छापेमारी कर रही हैं पर अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

देवरिया के खुखुंदू थाना के बतरौली पांडे गांव की अंजली पांडेय उर्फ पल्लवी (20) नगवां में मां और दो छोटे भाइयों के साथ किराए के मकान में रहती थी। मां के देवरिया जाने पर अंजली अपने भाइयों से सहेली के यहां जाने की बात कह कर निकली और फिर उसका पता नहीं लगा। सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी स्थित होटल अर्जुन पैलेस के कमरा नंबर 303 में बुधवार को युवती का शव मिला था। उसके नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस पहुंची तो कमरे में मंगलवार की शाम से ठहरा देवरिया के बलुआ का अमीश तिवारी सामान लेकर गायब था। होटल से अंजली तिवारी के नाम का जो आधार कार्ड मिला वह पुलिस की जांच में एक बुजुर्ग का निकला। पुलिस अंजली के नाम और पते की तस्दीक का प्रयास कर रही थी कि ममता पांडेय ने अपनी बेटी के गायब होने की सूचना दी और होटल से बरामद शव की शिनाख्त की। पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed