{"_id":"698aeb2c87e6b9cbea08d6ff","slug":"horoscope-science-course-will-start-in-sampurnanand-sanskrit-university-at-varanasi-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 फरवरी से शुरू होंगी कुंडली विज्ञान, ज्योतिष और कर्मकांड की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 फरवरी से शुरू होंगी कुंडली विज्ञान, ज्योतिष और कर्मकांड की कक्षाएं
Tue, 10 Feb 2026 01:54 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:54 PM IST
सार
Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 फरवरी से कुंडली विज्ञान, ज्योतिष और कर्मकांड की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इन कोर्स के अंतर्गत सभी विषयों में विशेष प्रशिक्षण और कक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कुंडली विज्ञान, ज्योतिष और कर्मकांड जैसे कोर्स की कक्षाएं 20 फरवरी से शुरू जाएंगी। वहीं, छात्रों को एक और मौका देते हुए दाखिले का समय सात दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इस ऑनलाइन एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का प्रवेश पोर्टल 9 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
प्रवेशार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र की ओश्से इसे शुरू किया गया है। इन कोर्स के अंतर्गत कर्मकांड, ज्योतिष (कुंडली विज्ञान) और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों में विशेष प्रशिक्षण और कक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पारंपरिक भारतीय ज्ञान परंपरा में दक्ष बनाने के लिए तीन वर्ष पहले ही इस कोर्स की शुरुआत की गई है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.ssvvostc.ac.in के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
केंद्र के निदेशक प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर सकते हैं। बताया कि ऑनलाइन प्रशिक्षण कक्षाएं 20 फरवरी से शुरू की जाएंगी। विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इन कोर्स से जुड़कर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।