फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hopes to arrest the escaped

आशाओं की गिरफ्तारी को दबिश

Sun, 11 Sep 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोलापुर में महिला चिकित्सक के साथ दो दिन पहले मारपीट और अगले दिन अस्पताल में तालाबंदी कर डॉक्टरों और कर्मचारियों को बंधक बनाने की घटना के बाद शनिवार को माहौल शांत रहा। हालांकि फिर बवाल की आशंका को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और एडिशनल सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वहीं, चोलापुर पुलिस ने मारपीट मामले में नामजद चार आशाओं की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों में दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



चोलापुर सीएचसी में गुरुवार को डॉ. किरन जायसवाल और आशाओं के बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई थी। इस मामले में डॉ. किरन ने चार नामजद समेत 50 आशाओं के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आशाओं ने भी चिकित्सक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को आशाओं ने अस्पताल में तालाबंदी कर चिकित्सकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था और दिन भर प्रदर्शन किया था। डीएम के निर्देश पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर सिंह और एडिशनल सीएमओ डॉ. आरपी तिवारी ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान डॉ. किरन से बातचीत भी की। वहीं, चोलापुर थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मारपीट में नामजद आशाओं की गिरफ्तारी के लिए अजगरा, महमूदपुर और जगदीशपुर स्थित उनके घरों में दबिश दी गई। हालांकि कोई भी आशा पुलिस के हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन



चोलापुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा बहुओं के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में कई संगठनों ने शनिवार को अपना विरोध जताया। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक नदेसर स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के संघ भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने घटना की निंदा करते हुए शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 14 सितंबर को पीडब्ल्यूडी कार्यालय से 11 बजे वाहन जुलूस निकाला जाएगा। मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से तीसरे दिन आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संघ के अध्यक्ष बाबूलाल मौर्य के नेतृत्व में रविवार को वरुणापुल शास्त्रीघाट पर एक बजे अधिकार दिलाओ भ्रष्टाचार मिटाओ बैठक होगी। आशा कार्यकर्ती वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक काशी विद्यापीठ ब्लॉक में हुई। इसकी अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष अनवरी बेगम ने 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की। वहीं उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर हुई। जिलाध्यक्ष विष्णु प्रसाद ने 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की। अन्यथा 14 को आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed