फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   holy dip in Chakra Pushkarni Kund at manikarnika ghat in varanasi on second day of akshaya tritiya amid coronavirus crisis

वाराणसी: चक्र पुष्करणी कुंड पर आस्था की डुबकी, यहीं प्रकट हुई थीं मां मणिकर्णिका, स्नान से पुण्य मिलने की मान्यता

Sun, 16 May 2021 12:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 May 2021 12:46 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा से भी प्राचीन मणिकर्णिका चक्र पुष्करणी कुंड में अक्षय तृतीया के दूसरे दिन स्नान की पंरपरा है। ऐसी मान्यता है कि कुंड में स्नान से अक्षय फल, चारों धाम के पुण्य का लाभ मिलता है। यहां कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दो साल से श्रद्धालुओं के लिए स्नान स्थगित है।

विज्ञापन
holy dip in Chakra Pushkarni Kund at manikarnika ghat in varanasi on second day of akshaya tritiya amid coronavirus crisis
अक्षय तृतीया के दूसरे दिन निभाई स्नान की परंपरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी मणिकर्णिका घाट स्थित चक्र पुष्करिणी कुंड पर शनिवार को स्नान की परंपरा का निर्वहन किया गया। महामारी के कारण आम श्रद्धालु तो नहीं रहे लेकिन पुजारी परिवार ने ही पापों से मुक्ति व पुण्य फल की कामना से कुंड में डुबकी लगाई। शनिवार को मां मणिकर्णिका के शृंगार के बाद पुजारी परिवार ने माता का विशेष स्नान-अनुष्ठान के बाद विधि-विधान से शृंगार किया।

विज्ञापन


महामारी के कारण माता की शोभायात्रा नहीं निकली और प्रतिमा कुंड तक नहीं गई। हर साल अक्षय तृतीया पर मां मणिकर्णिका का विग्रह चुक्रपुष्करणी कुंड के मध्य विराजमान कराई जाती थी लेकिन पिछले साल से कोरोना महामारी ने परंपरा पर ग्रहण लगा दिया है।
विज्ञापन


प्रधान पुजारी जयेंद्र नाथ दुबे बब्बू महाराज ने बताया कि महामारी के कारण सार्वजनिक स्नान स्थगित कर दिया गया था। केवल पुजारी परिवार के लोगों ने स्नान की परंपरा का निर्वहन किया। यहां कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दो साल से श्रद्धालुओं के लिए स्नान स्थगित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंड से प्रकट हुई थीं मां मणिकर्णिका

पुजारी ने बताया कि मान्यता है कि मणिकर्णिका मां की अष्टधातु की प्रतिमा प्राचीन समय में इसी कुंड से निकली थी। ढाई फीट ऊंची यह प्रतिमा वर्षभर ब्रह्मनाल स्थित मंदिर में विराजमान रहती है। सिर्फ  अक्षय तृतीया को सवारी निकालकर पूजन-दर्शन के लिए प्रतिमा कुंड स्थित 10 फीट ऊंचे पीतल के आसन पर विराजमान कराई जाती है। माना जाता है कि मणिकर्णिका माई के स्नान से तीर्थ कुंड का जल अगले एक वर्ष के लिए सिद्ध हो जाता है और इसी जल में स्नान करने से श्रद्धालुओं के पाप दूर होते हैं।

गंगा से भी प्राचीन है कुंड

मणिकर्णिका घाट पर स्थित मणिकर्णिका चक्र पुष्करणी कुंड में स्नान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। काशी खंड के अनुसार गंगा अवतरण से पहले इसका अस्तित्व है। भगवान विष्णु ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए यहां हजारों वर्ष तपस्या की थी। भोलेनाथ और देवी पार्वती के स्नान के लिए उन्होंने कुंड को अपने सुदर्शन चक्र से स्थापित किया था। स्नान के दौरान मां पार्वती का कर्ण कुंडल कुंड में गिरने से नाम मणिकर्णिका पड़ा। यहां पर अक्षय तृतीय पर स्नान का अधिक महत्व है।

चारों धाम का पुण्य मिलने की मान्यता

मान्यता है कि कुंड में स्नान से अक्षय फ ल, चारों धाम के पुण्य का लाभ मिलता है। अक्षय तृतीया के दिन मणिकर्णिका घाट स्थित चक्र पुष्करणीय कुंड में स्नान.दान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दो साल से श्रद्धालुओं के लिए स्नान स्थगित है।

वाराणसी में गंगा से भी प्राचीन मणिकर्णिका चक्र पुष्करणी कुंड में अक्षय तृतीया के दूसरे दिन स्नान की पंरपरा है। ऐसी मान्यता है कि कुंड में स्नान से अक्षय फल, चारों धाम के पुण्य का लाभ मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed