फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi special train and Vande bharat train seat full on holi tickets not available

Holi 2024: स्पेशल ट्रेनों में इस हफ्ते एक भी सीट नहीं, दिल्ली से आने वाली वंदे भारत समेत 12 ट्रेनें फुल

Wed, 20 Mar 2024 07:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 20 Mar 2024 07:49 AM IST
सार

Holi Special Train : होली पर विभिन्न शहरों से घर आने वाले पूर्वांचल वासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, बावजूद इसके ट्रेनों में इस हफ्ते एक भी सीट खाली नहीं है। मजबूरन लोगों को बसों का रुख करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Holi special train and Vande bharat train seat full on holi tickets not available
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर यात्रियों की सहूलियत और सुविधा के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। महानगरों से वाराणसी होकर पूर्वांचल जाने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों में भी जगह नहीं है। इनमें लंबी वेटिंग है। ऐसे में पूर्वांचल लौटने वालों की मुश्किलें बरकरार हैं। रेलवे का दावा है कि ट्रेनों के फेरे, अतिरिक्त ट्रेनें और लंबी दूरी की ट्रेनों में कोच बढ़ाए जा रहे हैं। सूरत, वड़ोदरा, वलसाड, पनवेल, दादर, मुंबई सेंट्रल, एलटीटी, दुर्ग, आनंद विहार समेत अन्य महानगरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें शुरू हुई हैं।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के कर्मियों ने बताया कि 23 मार्च को 04080 बीएसबी होली स्पेशल के स्लीपर में 133 वेटिंग, थर्ड एसी में 60 के ऊपर वेटिंग है। 22 मार्च को बनारस पहुंचने वाली 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन की सभी श्रेणियों में वेटिंग है। 08795 दुर्ग-छपरा स्पेशल ट्रेन 22 मार्च को शुरू हो रही है। मगर, इस ट्रेन के स्लीपर में 32 वेटिंग और एसी कोच में 15 वेटिंग है।
विज्ञापन


वड़ोदरा से मऊ के बीच चलने वाली होली स्पेशल 09195 ट्रेन में 23 मार्च को स्लीपर में 65 वेटिंग और एसी के दो अन्य श्रेणियों में भी वेटिंग है। वलसाड से कैंट होकर बरौनी जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन संख्या 09061 के स्लीपर और एसी में वेटिंग है। कैंट होकर चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल में भी सीटें नहीं है। 24 मार्च को कैंट पहुंचने वाली ट्रेन के स्लीपर में 65, एसी में 15 वेटिंग है। 01025 दादर-बलिया स्पेशल में 25 मार्च को सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग है। 01654 लुधियाना-बीएसबी होली स्पेशल के स्लीपर में 25 मार्च को आरएसी सीट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाली वंदे भारत समेत 12 ट्रेनें फुल

टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों ने बताया कि सबसे ज्यादा मारामारी दिल्ली से आने वालों की है। वंदेभारत समेत 12 ट्रेनों में होली तक लंबी वेटिंग है। 23 मार्च को 22436 वंदे भारत ट्रेन के सीसी में 266 वेटिंग और ईसी में 80 वेटिंग है। ट्रेन संख्या 22416 वंदेभारत के सीसी में 192 वेटिंग और ईसी में 60 वेटिंग है। 20504 नई दिल्ली-दरभंगा राजधानी, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी एक्सप्रेस, मालदा टाउन, लिच्छवी, शिवगंगा, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट, स्वतंत्रता सेनानी, फरक्का और भृगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्री दिल्ली से बसों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed