फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi of flowers held in Hare Krishna ISKCON Banaras, more than 1200 devotees participated

Varanasi News: हरे कृष्ण इस्कॉन बनारस में हुई फूलों की होली, 1200 से अधिक श्रद्धालु शामिल

Sun, 01 Mar 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Holi of flowers held in Hare Krishna ISKCON Banaras, more than 1200 devotees participated
शनिवार को काशी विद्यापीठ में हुई होली में होली की जमकर लुत्फ उठाते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : 1
वाराणसी। काशी की आध्यात्मिक परंपरा को साकार करते हुए हरे कृष्ण इस्कॉन बनारस की ओर से शनिवार को एलटी कॉलेज परिसर में फूलों की होली खेली गई। इसमें 1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन से हुई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों विशाखा मौर्या और सौम्या सिंह की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने कार्यक्रम को शास्त्रीय गरिमा प्रदान की।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय अर्दली बाजार, कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर, कंपोजिट विद्यालय दशाश्वमेध की छात्राओं ने नृत्य-संगीत में हिस्सा लिया। वहीं नृत्याक्षी इस्कॉन अकादमी की प्रस्तुति और ‘कन्नन मधुरा गीतम’ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण के साथ 700 किलोग्राम से अधिक फूलों से होली खेली गई तथा 200 किलोग्राम से अधिक फूलों से पुष्पाभिषेक किया गया। आयोजन पूरी तरह जल और रासायनिक रंगों के बिना संपन्न हुआ, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने शुभकामनाएं दीं। वैश्विक इस्कॉन शासी निकाय के सदस्य स्तोका कृष्ण स्वामी ने भक्ति और सेवा को जीवन का मूल उद्देश्य बताया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को व्यापक सराहना मिली। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में पुष्पाभिषेक, महाराज का प्रवचन, महाआरती तथा पालकी उत्सव शामिल रहे। इस दौरान संजय प्रभु, दिनेश पांडेय, जेपी यादव, दुर्गेश पांडेय, विकल्प सिंह मौजूद रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संगीत-नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed