फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi 2025 Platforms of trains will not be changed at railway stations in Varanasi

Holi 2025: होली के दौरान नहीं बदलेंगे ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, 3 शिफ्ट में भीड़ प्रबंधन व ट्रेनों की होगी निगरानी

Tue, 11 Mar 2025 07:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

Holi 2025 : होली को लेकर वाराणसी के रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इस दौरान ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नहीं बदलेंगे। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। 

विज्ञापन
Holi 2025 Platforms of trains will not be changed at railway stations in Varanasi
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर भीड़ को देखते हुए बनारस, सिटी समेत अन्य स्टेशनों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। ट्रेनों का आगमन अपने निर्धारित प्लेटफॉर्म से ही होगा, प्लेटफॉर्म का बदलाव नहीं होगा। यदि अपरिहार्य परिस्थितियों में बदलाव करना पड़े तो पर्याप्त ठहराव समय देते हुए ट्रेन का संचालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन


ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर द्वारा 15 मिनट पहले पूछताछ केंद्र को यह सूचना देनी होगी। आगमन-प्रस्थान द्वार और प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त रेल सुरक्षा बल की तैनाती होगी। 
विज्ञापन


डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 18 मार्च तक वाराणसी मंडल कंट्रोल रूम में मंडलीय अधिकारी तीन शिफ्ट में भीड़ प्रबंधन एवं स्पेशल ट्रेनों के संचलन की निगरानी करेंगे। इन अधिकारियों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एंड वैगन) अनुभव पाठक आदि गतिविधियों की सघन मॉनीटरिंग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी स्टेशनों पर हेल्पडेस्क का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। स्टेशन परिसर में टिकट की जांच होगी। त्योहार के दौरान चलने वाली स्पेशल एवं अतिरिक्त कोच की मैनिंग की जाएगी। टिकट संग्राहकों को भी ट्रेन मैनिंग में आवश्यकतानुसार लगाया जाएगा। एफओबी पर अनावश्यक भीड़ नहीं इकट्ठा होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed