{"_id":"632c212d49c1ae22634e55fa","slug":"hole-found-in-the-heart-of-class-seven-student-rbsk-team-went-to-school-for-checkup-in-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कक्षा सात के छात्र के दिल में मिला छेद: स्कूल में चेकअप के लिए गई आरबीएसके टीम, निःशुल्क होगा बच्चे का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा सात के छात्र के दिल में मिला छेद: स्कूल में चेकअप के लिए गई आरबीएसके टीम, निःशुल्क होगा बच्चे का ऑपरेशन
Thu, 22 Sep 2022 02:18 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:18 PM IST
सार
गुरुवार को बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने पहुंची राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की जांच में एक बच्चे के दिल में छेद पाया गया।
विज्ञापन
बच्चे की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय विकास खंड के सुलेमापुर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर गुरुवार को बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने पहुंची राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की जांच में एक बच्चे के दिल में छेद पाया गया। टीम द्वारा उसके परिजनों से बताया गया कि बच्चे का ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जरिए निःशुल्क करवाया जाएगा, ऐसे में उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार हरहुआ विकासखंड की आरबीएसके टीम गुरुवार को सुबह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुलेमापुर पहुंची। विद्यालय में पंजीकृत 92 बच्चों में 68 बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया। जांच के दौरान 9 बच्चों को विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पाया गया, जिन्हें हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए रेफर किया गया। इनमें से अंकित नामक कक्षा सात के विद्यार्थी के दिल में छेद पाए जाने के बाद जांच कर रही टीम भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
डॉ अब्दुल जावेद ने बताया कि बच्चे की मां रीता देवी गृहणी हैं जबकि उसके पिता प्यारे लाल मजदूरी करते हैं। परिवार काफी गरीब है और बच्चे के दिल में छेद होने की सूचना मिलने पर उसके परिजन काफी परेशान हो गए, हालांकि जांच टीम द्वारा आश्वासन दिया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा इसका ऑपरेशन निःशुल्क कराया जाता है। टीम द्वारा उसके माता-पिता को आश्वस्त किया गया और आरबीएसके के नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ एके मौर्या को सूचना दी गई। डॉ एके मौर्य द्वारा बच्चे की बीमारी से संबंधित फाइल को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजने का आश्वासन दिया गया। जांच टीम में डॉक्टर अब्दुल जावेद के अलावा डॉ. अरविन्द कुमार, विनोद कुमार और एएनएम रंजना कुमारी शामिल रही।