{"_id":"64ee4565210459a6f304d7c4","slug":"hockey-tournament-held-on-damaged-astroturf-varanasi-news-c-20-vns1013-343608-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खराब हो चुके एस्ट्रोटर्फ पर कराई गई हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खराब हो चुके एस्ट्रोटर्फ पर कराई गई हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
खेल दिवस पर मंगलवार को लालपुर स्टेडियम में काई लगी और खराब एस्ट्रोटर्फ पर जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडर-14 की आठ टीमों में नेशनल हॉकी एकेडमी ने विकास इंटर कॉलेज को 3-1 हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने बताया कि काई जमी एस्ट्रोटर्फ पर दिक्कत हुई, बच-बचाकर खेलना पड़ा। 2013-14 में मरम्मत के बाद सात साल की मियाद पूरी हो चुकी है। मरम्मत के लिए दो करोड़ का बजट भी जारी हो चुका है। इसमें पवेलियन के विस्तार और नीले रंग के एस्ट्रोटर्फ का निर्माण होना है। प्रतियोगिता में फाइनल सहित कुल सात नॉक आउट मैच हुए। इसमें 14 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
वर्जन
एस्ट्रोटर्फ के पास पवेलियन के निर्माण का काम चल रहा। धूल मिट्टी से नए टर्फ को कोई नुकसान न हो इसके लिए ठेकेदार ने काम शुरू नहीं कराया है। सितंबर से काम शुरू होगा। - आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी