फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey Competition in Varanasi Vivek Academy won hockey competition with Mayank goal

हॉकी प्रतियोगिता: पहले हाफ में करौता की टीम आगे, दूसरे हाफ में मयंक ने दो गोल ने छीन लिया मैच

Sat, 28 Feb 2026 02:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Feb 2026 02:19 PM IST
सार

Varanasi News: ओलंपियन विवेक एकेडमी की ओर से शिवपुर मिनी स्टेडियम में 7-ए-साइड जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। इस दौरान विवेक एकेडमी के मयंक ने दो गोल से छीन लिया मैच।

विज्ञापन
Hockey Competition in Varanasi Vivek Academy won hockey competition with Mayank goal
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलंपियन विवेक सिंह एकेडमी की ओर से शुक्रवार को शिवपुर मिनी स्टेडियम में 7-ए-साइड जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। करौता हॉकी एकेडमी के फॉरवर्ड खिलाड़ी रवि ने मैच के 9वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन यह बढ़त अंत तक कायम नहीं रही। विवेक एकेडमी के फॉरवर्ड खिलाड़ी मयंक यादव ने मैच के अंतिम समय में लगातार दो गोल कर टीम को 4-1 से जीत दिला दी।

विज्ञापन


मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर आक्रामक हमले किए। विवेक एकेडमी और करौता हॉकी एकेडमी ने छोटे पास के सहारे आक्रामक खेल दिखाया। करौता एकेडमी के फॉरवर्ड खिलाड़ी रवि ने मैच के 9वें मिनट में टीम की ओर पहला गोल कर बढ़त हासिल की। इसके बाद विवेक एकेडमी की टीम ने कई मौके बनाए, लेकिन करौता टीम के गोलकीपर ने बचाव कर खतरा टाल दिया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ के 33वें मिनट में विजय और 35वें मिनट में मनीष ने गोल किया। दो गोल की बढ़त हासिल करने के बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर हमले किए, लेकिन मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले मयंक यादव ने लगातार दो गोल कर टीम को अजेय बना दिया। मैच समाप्त होने तक करौता की टीम गोल करने में नाकाम रही और यह मैच विवेक एकेडमी ने 4-1 से जीत लिया। इस प्रतियोगिता में जिले की दस टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sport News: बास्केटबॉल में पहली बार भुल्लनपुर, हैंडबॉल में लगातार दूसरी बार 36वीं वाहिनी को ट्रॉफी

दूसरे मैच में गंगापुर एकेडमी की टीम ने सिगरा स्टेडियम टीम को 4-2 से हराया। तीसरे मैच में विवेक एकेडमी हरहुआ की टीम ने कैंट स्टार को 4-0 से हराया। दिन का अंतिम मैच में यूपी कॉलेज ने अमरा की टीम को 4-2 से हराया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ओलंपियन राहुल सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया। इस मौके पर गौरीशंकर सिंह, सतनाम वत्स, सुधीर आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed