फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   34th Battalion won trophy in basketball for first time and 36th Battalion PAC won trophy in handball

Sport News: बास्केटबॉल में पहली बार भुल्लनपुर, हैंडबॉल में लगातार दूसरी बार 36वीं वाहिनी को ट्रॉफी

Sat, 28 Feb 2026 02:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Feb 2026 02:01 PM IST
सार

Varanasi News: पीएसी पूर्वी जोन अंतरवाहिनी बास्केटबॉल और हैंडबॉल क्लस्टर संपन्न हुआ। इस दौरान बास्केटबॉल में पहली बार 34वीं वाहिनी और हैंडबॉल में लगातार दूसरी बार 36वीं वाहिनी पीएसी ने ट्रॉफी जीती। 

विज्ञापन
34th Battalion won trophy in basketball for first time and 36th Battalion PAC won trophy in handball
पूर्वी जोन पीएसी रामनगर की टीम ट्रॉफी के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में तीन दिवसीय पीएसी पूर्वी जोन अंतरवाहिनी बास्केटबॉल और हैंडबॉल क्लस्टर शुक्रवार को संपन्न हो गया। 36वीं वाहिनी पीएसी ने अटैकर शिवम सिंह के खेल की बदौलत लगातार दूसरी बार हैंडबॉल ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि बास्केटबॉल में वह उपविजेता बनी। बास्केटबॉल में बनारस की 34वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने हिमांशु मिश्र के 15 बास्केट की मदद से पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन


पूर्वी जोन अंतर वाहिनी पीएसी हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं 36वीं वाहिनी पीएसी की मेजबानी में खेली गईं। इसमें दस वाहिनियों के ढाई सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बास्केटबॉल के फाइनल में 34वीं वाहिनी ने 36वीं वाहिनी को 61-18 के स्कोर से हराया। वहीं, हैंडबॉल में 36वीं वाहिनी पीएसी ने रामनगर में 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर को 22-19 के स्कोर से हराकर विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर और सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उप सेनानायक प्रमोद यादव, शिविरपाल कैलाशनाथ यादव आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed