फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   historysheeter criminal pappu singh Shot Himself In varanasi he was in Depression Due To lever Diseases

वाराणसी: पेट की बीमारी से तंग आकर हिस्ट्रीशीटर पप्पू सिंह ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Jun 2021 04:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Jun 2021 04:38 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत नरऊर गांव निवासी  हिस्ट्रीशीटर कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने खुद को सीने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पेट की बीमारी से तंग था। एक हादसे के बाद उसके एक पैर में भी दिक्कत आ गई थी। 
 

विज्ञापन
historysheeter criminal pappu singh  Shot Himself In varanasi he was in Depression Due To lever Diseases
हिस्ट्रीशीटर पप्पू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिनों से पेट की बीमारी से जूझ रहे वाराणसी के रोहनिया थाने के पुराने हिस्ट्रीशीटर कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर के बरामदे में गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों के अनुसार कृष्ण कुमार के लीवर में दिक्कत थी। उपचार बीएचयू में चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कृष्ण  कुमार सिंह रोहनिया थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर था। मौके से मिले असलहे का भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। रोहनिया थाना अंतर्गत नरऊर गांव निवासी छोटे लाल सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पप्पू (50)  पिछले कई दिनों से पेट की बीमारी से ग्रसित होकर अवसाद में आ गया था।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर के समय घर के बरामदे में चौकी पर लेटे हुए कृष्ण कुमार ने तमंचे से सीने पर गोली दाग दी। आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो देखा कि लहूलुहान हाल में कृष्ण कुमार चौकी पर पड़े हुए थे और दाहिने हाथ में तमंचा था। नजारा देखर बच्चे और अन्य सदस्य चीखने चिल्लाने लगे।  पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे रोहनिया थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से बरामद असलहे को भी जांच के लिए जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार सिंह थाने का टॉप टेन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर था।

पांच साल पहले वह एक सड़क दुर्घटना में घायल होकर एक पैर से दिव्यांग हो गया था। एडिशनल एसपी सदर ग्रामीण डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि थाने के पुराने हिस्ट्रीशीटर ने पेट की बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में लेकर अन्य जांच की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed