फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   History sheeter arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Tue, 18 Jan 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested in police encounter
रोहनिया। अखरी बाईपास स्थित चंद्रिका विहार कॉलोनी के पास सोमवार देर शाम मुठभेड़ में पुलिस ने एक लुटेरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस, चोरी की बाइक बरामद हुई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा बदमाश भाग निकला। पुलिस के अनुसार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग भी की। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को इसकी पिछले डेढ़ साल से तलाश थी। वह रोहनिया थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन

रोहनिया पुलिस को सूचना मिली कि अखरी बाईपास तिराहे के पास चंद्रिका विहार कॉलोनी में कुछ बाइक सवार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इस पर अखरी चौकी इंचार्ज मनोज तिवारी पुलिस के साथ घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरू कर दी। तिराहे से लगभग एक किमी दूर कालोनी के मोड़ पर पुलिस को बाइक सवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए तो रोकने का इशारा किया। इस पर पीछे बैठे बदमाश ने एक वाहन के पीछे ओट लेकर पुलिस फोर्स पर फायर झोंक दिया। इसके बाद चारों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान अंधेरे का लाभ लेकर एक बदमाश भाग निकला। रोहनिया पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह रोहनिया थाना अंतर्गत बेटावर निवासी सुदीप उर्फ संदीप उर्फ गोलू यादव है, जो थाने का हिस्ट्रीशीटर और इसके ऊपर वाराणसी के विभिन्न थानों में 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसकी तलाश में पुलिस डेढ़ साल से लगी हुई थी। पूछताछ में गोलू ने बताया कि जिस बाइक के साथ पकड़ा गया, वह पिछले माह अवलेशपुर स्थित एक लॉन से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले माह हाइवे पर ट्रक चालकों से लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में इसकी संलिप्तता सामने आई थी।
25 की उम्र में 40 आपराधिक घटनाओं को दिया अंजाम
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश 25 की उम्र में लूट, धमकी, चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसमें सर्वाधिक 20 मुकदमे सिर्फ लूट के दर्ज हैं। इसकी तलाश लंका, रामनगर, मिर्जामुराद औऱ शिवपुर पुलिस को भी थी। हाईवे पर ट्रक और अन्य राहगीरों से लूटपाट करता था। 4 साल पहले विश्व सुंदरी पुल पर ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर 60 हज़ार की लूट हुई थी, उस घटना को भी गोलू यादव ने ही अंजाम दिया था। तत्कालीन लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी ने इसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed