फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu Janajagruti Samiti will start the Har Ghar Yoddha campaign

Varanasi News: हर घर योद्धा अभियान शुरू करेगी हिंदू जनजागृति समिति

Sat, 09 May 2026 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Hindu Janajagruti Samiti will start the Har Ghar Yoddha campaign
जिले में कॉरपोरेट जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति हर घर योद्धा अभियान शुरू करेगी। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के आवास पर शुक्रवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने इसकी रूपरेखा तय की। बताया कि एक से 15 जून तक यह अभियान चलेगा। इसमें छात्राओं को कराटे और मार्शल आर्ट्स के गुर सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही जनजागृति पर व्याख्यान, संगोष्ठी और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हिंदू जनजागृति समिति के यूपी एवं बिहार समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों में मुसलमान या अन्य धर्मों की परंपराएं स्वीकार्य हैं, लेकिन हिंदू धर्म की परंपराएं नहीं चलेंगी, यही मानसिकता बचपन से हिंदुओं पर थोपी जाती है। कॉरपोरेट जिहाद के विरोध में संगठित रूप से आवाज उठाने के लिए जागृत होना होगा। बैठक में हिंदू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाल, चौरसिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील चौरसिया, राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति के संयोजक संजीवन यादव, डॉ. सोहनलाल आर्य, अधिवक्ता दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed