फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindi Hain Hum: Country will be stronger with Hindi, give respect to mother tongue

#हिंदीहैंहम: हिंदी से देश होगा मजबूत, मातृभाषा को दें सम्मान

Wed, 09 Sep 2020 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Sep 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Hindi Hain Hum: Country will be stronger with Hindi, give respect to mother tongue
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala

मातृभाषा के सम्मान से हमारी अस्मिता हमारे संस्कार और हमारी परंपराओं का सम्मान होता है। मातृभाषा हमें जीने का सलीका प्रदान करते हुए हममें श्रेष्ठता के भावों का संचार करती है। प्रत्येक व्यक्ति को मातृभाषा के महत्व को मानते हुए समर्पित रहकर मातृभाषा को मान देना चाहिए। यह बात है मंगलवार को मातृभाषा को मान देने का आह्वान करते हुए युवाओं ने कही। कहा कि हिंदी से देश मजबूत होग। इसलिए उसे सम्मान दें।  

विज्ञापन

हिंदी का हिंदुस्तान बनाना होगा
आज हम हैरान होते हैं, जब ी परीक्षा में बच्चे अपनी मातृभाषा में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं। ये चिंताजनक है, हम सब भारतीय जिस भाषा में सपने देखते हैं, क्या वो भाषा किसी और भाषा से बड़ी हो सकती है हमारे लिए। हम सबको हिंदी का हिंदुस्तान बनाना है। जहां हर भारतीय विदेशों में भी जब बात करें तो मातृभाषा हिंदी में करें।- आकाश 
विज्ञापन



विदेशों में भी हिंदी में बनाई पहचान 
विश्व का ऐसा कोई देश नहीं है, जहां पर हिंदी भाषा पढ़ी-लिखी और बोली न जाती हो। देश या विदेश में यात्रा के दौरान मेरी कोशिश रहती है कि अपनी मातृभाषा हिंदी में बात करूं। हिंदी को सबसे सशक्त बनाने के लिए हमें इसे सर्वाधिक आमजन की भाषा बनाना होगा। विदेशों में लोगों का अपनी भाषा के प्रति राष्ट्रीय स्वाभिमान है।- सुभाष गौतम 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीढ़ियों से समृद्ध हो रही है हिंदी 
विश्व में हिंदी ही ऐसी भाषा है जो दो लिपियों में लिखी जाती है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो सरकारी संरक्षण की मोहताज नहीं है। पीढ़ियों से हिंदी समृद्ध होती चली आ रही है। देश को पहचानना हैं तो हिंदी में बात करें। आजकल लोगों हिंदी को लेकर बहुत हताशा हैं। लोगों के दिमाग से ये हताशा का कीड़ा निकालना बहुत जरूरी है।-रोली सिंह रघुवंशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed