फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hightech phantom squad launched by yogi in varanasi

वाराणसी की सड़कों पर अब हाईटेक फैंटम दस्ता, CM योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun, 17 Sep 2017 07:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 17 Sep 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
Hightech phantom squad launched by yogi in varanasi
सांस्कृतिक संकुल में मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिला पुलिस का फैंटम दस्ता अब पहले से ज्यादा हाईटेक हो गया है। जीपीएस सिस्टम से लैस बाइक वाला यह दस्ता 9 एमएम की अत्याधुनिक पिस्टल के साथ बॉडी कैम और वायरलेस सेट से लैस होगा।
विज्ञापन


हथकड़ी, डिजाइनदार हेलमेट, प्राथमिक उपचार किट सहित कई अन्य उपकरण भी दस्ते को उपलब्ध कराए गए हैं। वाराणसी में 40 बाइक वाले इस फैंटम दस्ते को रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक संकुल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों की तारीफ की। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों को हरसंभव प्रयास का संकल्प भी दिलाया। 
आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद सीएम संकुल पहुंचे। यहां पहले पौधरोपण किया, फिर फैंटम दस्ते को रवाना किया।

इस मौके पर एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने सीएम को नई तकनीकी से लैस फैंटम दस्ते के बारे में जानकारी दी। हर बाइक पर जैकेट पहने दो पुलिस कर्मी रहेंगे, जिस पर आप कैमरे की नजर में हैं लेबल लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाईटेक दस्ते को पुलिस और अन्य विभाग के विशेषज्ञों की ओर से दो सप्ताह की ट्रेनिंग भी दी गई है। जीपीएस सिस्टम के जरिए दस्ते के बाइक सवार पुलिस कर्मियों की लोकेशन लगातार कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी।

किसी वारदात की स्थिति में घटनास्थल के आसपास मौजूदा दस्ते को तत्काल सूचना दी जा सकेगी। इससे फैंटम दस्ते रिस्पांस टाइमिंग भी बेहतर होगी और पीड़ितों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 

इन संसाधनों से लैस रहेगा फैंटम दस्ता

Hightech phantom squad launched by yogi in varanasi
जीपीएस सिस्टम, बॉडी कैम और वायरलेस सेट के साथ होगी मूवमेंट - फोटो : अमर उजाला
इन संसाधनों से लैस रहेगा फैंटम दस्ता
- 9 एमएम पिस्टल
-  फ्लोरेंस जैकेट
-   वायरलेस सेट
- आधुनिक हथकड़ी
- डिजाइनदार हेलमेट
-  प्राथमिक चिकित्सा किट
- उच्च क्षमता वाला टार्च
-  बॉडी कैम 
-  रस्सी
-  कैरी बैग आदि 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed