{"_id":"605a214c8ebc3e8d2f3e66c5","slug":"high-school-student-hangs-himself-under-stress-of-board-exams-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बोर्ड परीक्षा के तनाव में हाईस्कूल के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बोर्ड परीक्षा के तनाव में हाईस्कूल के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदा लगाकर दी जान
Tue, 23 Mar 2021 10:42 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव के चलते वाराणसी जनपद के अजगरा निवासी हाईस्कूल के एक छात्र ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद चोलापुर थाने की पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घर के इकलौते बेटे के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा था।
विज्ञापन
चोलापुर थाना अंतर्गत अजगरा गांव के रहने वाले योगेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र शिवम (16) यूपी कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों ने पुलिस से बताया कि वह बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी तनाव में था। यूपी कॉलेज से वह अपने घर आया था और यहीं तैयारी कर रहा था। मंगलवार को उसने घर के एक बंद कमरे में जाकर फंदे से झूलकर जान दे दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन शिवम को आनन फानन स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि शिवम दो बहनों का इकलौता भाई था। शिवम के आत्मघाती कदम से उसके परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी खासे गमगीन दिखे।
विज्ञापन