फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   high alert relase after lucknow terriorist incounter

लखनऊ में मुठभेड़ के बाद वाराणसी जोन में हाई अलर्ट

Tue, 07 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 07 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
high alert relase after lucknow terriorist incounter
पुलिस अधीक्षक को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का दिया निर्देश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर और उन्नाव से संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी और लखनऊ में एटीएस व संदिग्ध आतंकी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद जोन के दस जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षकों को कहा गया है कि वे अपने अभिसूचना तंत्र को और पुख्ता कर सार्वजनिक स्थानों की चौकसी बढ़ाएं और पुलिस मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए संदिग्धों पर पैनी नजर रखे।
विज्ञापन


भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार की सुबह हुए बम धमाके के तार सूबे से जुड़े बताए गए हैं। कानपुर और उन्नाव से गिरफ्तारी और लखनऊ में मुठभेड़ के बाद मंगलवार की शाम शहर के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, होटलों, लॉजों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों, गंगा घाटों सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दिए उन्हें नजदीकी थाने ले जाकर पूछताछ की गई। इसके साथ ही बुधवार के मतदान को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस संबंध में आईजी जोन डॉ. एन रविंदर ने बताया कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए एलर्ट रहें। जो भी सूचनाएं आएं उन पर संज्ञान लेकर तत्काल जरूरी कार्रवाई करें। सूचनाओं के संकलन में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।


उधर, सूबे के तीन जिलों में संदिग्ध आतंकियों का मामला प्रकाश में आने पर एटीएस और एसटीएफ की वाराणसी इकाई की टीमें भी हरकत में आईं और शीर्ष स्तर से मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed