{"_id":"58fe16a14f1c1b9228c0c0d9","slug":"high-alert-in-sonebhadra-after-sukma-naxali-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सोनभद्र में हाई अलर्ट, हुई सघन कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सोनभद्र में हाई अलर्ट, हुई सघन कांबिंग
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Tue, 25 Apr 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बार्डर के इलाकों में सघन कांबिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 26 जवानों के शहीद होने पर सोनभद्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ बार्डर से जिले के लगने वाले गांवों में सघन कांबिंग किया जा रहा है। सोनभद्र के एसपी लल्लन सिंह ने जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है। साथ ही सीमा पर सघन कांबिंग करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि सोनभद्र से बिहार,एमपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमाएं लगती है। छत्तीसगढ़ बार्डर के इलाकों में सघन कांबिंग विंढमगंज पुलिस ने सोमवार को की।
छत्तीसगढ़ के सुकमा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने और 24 जवानों के शहीद होने की सूचना मिलने पर एसपी ने नक्सल प्रभावित थानों के प्रभारियों को सघन कांबिंग करने का निर्देश दिया।
इसके बाद विण्ढमगंज थानाध्यक्ष अरविंद यादव पुलिस और पीएसी के साथ बार्डर के गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बैरखड, बरखोरहा, हरपुरा, छतवा, छतरपुर में सघन कांबिंग की। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
ग्रामीणों से वार्ता कर कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना थाने पर जरूर दें। उधर मांची, कोन, रायपुर, चोपन, बभनी, दुद्धी थाना पुलिस ने भी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बार्डर पर कांबिंग की।