फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heritage for Kashi vishwanath temple, People participate in parikrama

विश्वनाथ मंदिर को हेरिटेज बनाने के लिए परिक्रमा

Mon, 16 Mar 2015 01:37 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Heritage for Kashi vishwanath temple, People participate in parikrama

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर को धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन तेज होने लगा है। रविवार को परिक्रमा यात्रा निकालकर इस संघर्ष को कामयाब बनाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

 देल्हना गांव में परिक्रमा यात्रा पहुंचने के बाद हुई सभा में दो टूक कहा गया कि जबतक विश्वनाथ मंदिर को धरोहर के रूप में संरक्षित नहीं किया जाएगा, तबतक काशी को हेरिटेज सिटी बनाने की कल्पना साकार नहीं हो सकेगी। पंचक्रोशी परिक्रमा पथ को भी सजाने-संवारने के लिए आवाज उठाई गई।
विज्ञापन

चितईपुर चौराहे से परिक्रमा दिन के 12 बजे शुरू हुई। इसमें किसानों, महिलाओं के अलावा राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस यात्रा में महादेव, नंदी, गणेश के वेश में चल रहे युवक आकर्षण का केंद्र बने थे। इस दौरान इनैमल पेंट हटाओ मंदिर बचाओ...विश्वनाथ मंदिर बने राष्ट्रीय धरोहर...पंचकोश बनाओ धरोहर सजाओ.. जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोग चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्दमेश्वर महादेव, अमरा, लठिया, रामपुर औंढ़े, खुशीपुर होते हुए यात्रा देल्हना में मोक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां हुई सभा में पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि विश्व भर के सनातनी भक्तों की आस्था के केंद्र विश्वनाथ मंदिर में सरकारी भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर खनाव के प्रधान सुरेंद्र राजभर, अमिताभ भट्टाचार्य, अवनि धर, विजय बिंद, रामशरण बिंद, केदारपाल आदि उपस्थित थे।अध्यक्षता अगम नाथ राजभर व संचालन जगदीश यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed