काशी के 41 फीसदी लोगों में मिली हर्ड इम्यूनिटी, बीएचयू में हुआ शोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है लेकिन अब भी लोगों को सजगता, सतर्कता बरतने की जरूरत है। खास बात यह है कि अब भी वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में 50 प्रतिशत से कम लोगों के शरीर में हर्ड इम्यूनिटी है।
बीएचयू विज्ञान संस्थान की ओर से बिना लक्षण वाले लोगों पर चल रहे शोध का परिणाम सामने आया है। बीएचयू समेत देश के 74 वैज्ञानिकों के शोध में पता चला कि कुल 76 प्रतिशत लोगों में कोरोना के लक्षण ही नहीं है। उधर दूसरी ओर काशी में कुल 41 फीसदी लोगों में हर्ड इम्यूनिटी का पता चला है।
बीएचयू में प्राणि विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के निर्देशन में सितंबर 2020 से ही शोध कार्य शुरू हुआ। इसमें बिना लक्षण वाले न केवल वाराणसी बल्कि जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, गोरखपुर के साथ ही लखनऊ, झांसी में लोगों का सीरो सैंपल लेकर जांच कराई गई।
इसके अलावा अहमदाबाद, बड़ौदा, सागर, सिंगरौली, कोलकाता, रायपुर, मंगलौर में रहने वालों की भी जांच की गई। प्रो. चौबे के साथ शोध कार्य में आईएमएस बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजय नाथ मिश्रा, डॉ. अभिषेक पाठक, एनाटमी से प्रो. रोयाना सिंह के साथ ही देश के 74 वैज्ञानिकों ने सहयोग किया।
प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि शोध कार्य पूरा होने के बाद अब यह अमेरिका के एक जर्नल में रिपोर्ट भी प्रकाशित भी हुई। बताया कि यूपी समेत देश के कोने-कोने से कुल 2301 लोगों की जांच में 703 लोगों के शरीर में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर में एंटीबॉडी की जानकारी मिली है।
यह भी पता चला कि देश में कोरोना संक्रमित 100 लोगों में 76 लोग बिना लक्षण वाले हैं। पूर्वांचल में वाराणसी के मुकाबले जौनपुर वालों की हर्ड इम्यूनिटी अधिक मिली है। यहां लोगों में 40 से 45 प्रतिशत इम्यूनिटी है। वाराणसी में 41, जौनपुर में 44 जबकि सबसे अधिक गाजीपुर में रहने वाले 48 प्रतिशत लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मिली।
एक नजर में शोध का परिणाम
जिले सैंपल एंटीबॉडी प्रतिशत
वाराणसी 406 166 41 प्रतिशत
जौनपुर 263 116 44
गाजीपुर 128 61 48
मिर्जापुर 100 30 30
लखनऊ 72 27 37
गोरखपुर 98 38 39
झांसी 100 7 7 प्रतिशत