फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैलो पुलिस! पत्नी और दो बेटियों को मार दिया है, अब मैं भी मरने जा रहा हूं, मची सनसनी

Thu, 30 Aug 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 30 Aug 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Hello police i killed  wife and daughters now i going to death

यूपी डायल 100 को बुधवार शाम आए एक फोन कॉल से हड़कंप मच गया। कॉल पर कहा गया, हैलो पुलिस! पत्नी और दो बेटियों को मार दिया है, मैं भी मरने जा रहा हूं। पुलिस युवक की बातों को सुनकर अचंभित थी, लेकिन जब मौके पर डायल 100 पहुंची तो जो नजारा देखा, उसके बाद सनसनी मच गई।  आगे की स्लाइड्स में देखें..

 

 

 

102 एबुलेंस के चालक ने दिया वारदात को अंजाम

Hello police i killed  wife and daughters now i going to death
इस घर से बरामद हुए शव - फोटो : amar ujala
कमरे में महिला और दो मासूम बच्चियों की लाश पड़ी थी। फोन करने वाला युवक मौके से नदारद था। घटना यूपी के मऊ जिले के  मधुबन थाना क्षेत्र के लखनौर गांव की है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर तथा दो मासूम बच्चियों को पानी भरे टब में डूबोकर मौत के घाट उतार दिया। युवक ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को इस विभत्स कांड की सूचना खुद ही पुलिस को दिया।
 
Hello police i killed  wife and daughters now i going to death
वारदात के बाद युवक ने डायल 100 पर सूचना देकर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है - फोटो : amar ujala
आरोपी ने सूचना देने के दौरान पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चियों को मौत के घाट उतार चुका है, और अब खुद नदी में डूबकर आत्म हत्या करने जा रहा है। घर में पड़ी परिवार की लाश निकाल लो। सूचना सुनकर अवाक पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान पूरी घटना सही मिली। इसके बाद घटना पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई, क्षेत्र में सनसनी मच गई। जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hello police i killed  wife and daughters now i going to death
हृदय विदारक घटना को देखने और सुनने वाले सभी थे अवाक - फोटो : amar ujala
मधुबन थाने की पुलिस के साथ देर शाम पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की कारण तलाशने में जुटी है। देर शाम युवक की बाइक तुर्तीपार पुल पर मिली। पुलिस ने बताया कि राहगीरों और पान विक्रेता ने युवक के घाघरा में कूदने की पुष्टि की है।             मधुबन थाना क्षेत्र के लखनौर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर मौर्या स्वास्थ्य विभाग में 102 एबुलेंस का चालक है। उसकी तैनाती बलिया जिले के सीएचसी सीयर पर थी। इसके चलते वह परिवार को अपने साथ बेल्थरोड में किराए का मकान लेकर साथ रखता था। उसके परिवार में पत्नी डिम्पल(28) के साथ दो मासूम पुत्रियां स्काई(3) और श्री( सात माह) थी।

 
विज्ञापन
Hello police i killed  wife and daughters now i going to death
varanasi - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार दोपहर में 12 बजे के करीब लक्ष्मीशंकर अपने परिवार के साथ बाइक से पैतृक गांव लखनौर स्थित घर पहुंचा। यहां वह दो मंजिले मकान में अपनी पत्नी की गला घोटकर तथा दोनों बेटियों को पानी भरे टब में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद घर में ताला बंद करके निकल गया। शाम को चार बजे के करीब युवक ने अपनी मोबाइल से 100 डायल पर फोन मिलाकर पुलिस को इस घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने घर का ताला तोड़ा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed