फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़: तमसा नदी पुनरोद्धार के प्रस्ताव पर शासन ने लगाई मुहर

Wed, 29 Aug 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 29 Aug 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Government passed proposal for revival of tamsa river
azamgarh - फोटो : amar ujala
यूपी में आजमगढ़ जिले की जीवनदायिनी तमसा नदी के पुनरोद्धार के प्रस्तावों पर शासन ने मुहर लगा दी है। जल्द ही एक रिटायर्ड जज की अगुआई में टीम तमसा में गिरने वाले नालों, घाटों का जायजा लेने के लिए जनपद पहुंचेगी। इसके बाद सफाई की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। तमसा को बचाने के लिए बहुत प्रयास हुए, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Government passed proposal for revival of tamsa river
azamgarh - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ने इसे आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया। एक मुहिम के रूप में तमसा की दुर्दशा को उजागर करना शुरू किया। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने इसे संज्ञान लिया। उनके आह्वान पर जिले के सामाजिक संगठन और आम जनमानस एक साथ हो लिए। 
Government passed proposal for revival of tamsa river
azamgarh - फोटो : amar ujala
कारवां बना और तीन जून को राजघाट से तमसा सफाई का अभियान शुरू हुआ। आज भी अपने तीसरे चरण में यहां पौधरोपण का क्रम जारी है। इसी बीच 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Government passed proposal for revival of tamsa river
azamgarh - फोटो : amar ujala
उनके आगमन से दो दिन पूर्व 12 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनपद आए। तमसा नदी को पुनरोद्धार को लेकर अमर उजाला और अभियान से जुड़े सामाजिक संगठनों की ओर से एक संयुक्त प्रस्ताव भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय के जरिए मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
Government passed proposal for revival of tamsa river
azamgarh - फोटो : amar ujala
शासन ने जनपद से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। जल्द ही रिटायर्ड जज के नेतृत्व में टीम नालों और घाटों का निरीक्षण करने के लिए जनपद पहुंचेगी। इसकी जानकारी जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने दी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed