फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heeded the assurance of the district administration, post mortem took place after three days, nursing officers returned to work.

Varanasi News: जिला प्रशासन के आश्वासन पर माने, तीन बाद हुआ पोस्टमार्टम, काम पर लौटे नर्सिंग अफसर

Thu, 19 Sep 2024 06:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Heeded the assurance of the district administration, post mortem took place after three days, nursing officers returned to work.
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की करवाई गई वीडियोग्राफी, परिजन शव लेकर राजस्थान रवाना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में नर्सिंग अफसर खेम सिंह सैनी का शव तीन दिन बाद मॉर्च्यूरी से बाहर निकाला गया। जिला प्रशासन की पहल पर मंगलवार आधी रात बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए। लंका पुलिस की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके बाद परिजन शव लेकर भरतपुर, राजस्थान चले गए। इधर, नर्सिंग अफसरों ने भी हड़ताल खत्म कर दी और काम पर लौट आए। जिसके बाद मरीजों का इलाज हो सका। बुधवार को अस्पताल के साथ ही सुपरस्पेशियिलटी ब्लॉक के वार्डों में भी डयूटी चार्ट के हिसाब से वार्ड, आईसीयू, सीसीयू सहित अन्य जगहों पर सेवा देने पहुंचे। इससे पहले जिलाधिकारी की पहल पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा बीएचयू पहुंचे और परिजनों, साथियों से बातचीत कर न्याय का भरोसा दिलाया। जिसके बाद वह रात दो बजे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने प्रक्रिया पूरी करवाई। परिजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर ले जाया गया।
जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार
नर्सिंग अफसर की मौत के मामले में बीएचयू अस्पताल के एमएस ने की ओर से 16 सितंबर को गठित जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कुछ कागजात जुटाए जा रहे हैं। कुछ लोगों के बयान भी लिए जा सकते हैं। एमएस ने तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। नर्सिंग अफसरों को भी रिपोर्ट का इंतजार है। अफसरों ने सीसीयू में 17 बेड वाले आईसीयू में खेम सिंह की अकेले ड्यूटी लगाने, अन्य नर्सिंग अफसरों की ड्यूटी में भी नियमों का पालन न होने की समस्याएं उठाई थीं।
विज्ञापन

नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उठाया डयूटी का मुद्दा
ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कुलपति को पत्र लिखकर ड्यूटी में मानकों के पालन की मांग की है। यूपी शाखा की अध्यक्ष कुमुदिनी मिश्रा, सचिव भूमिका सिंह, उपाध्यक्ष दिप्ती शुक्ला ने पत्र भेजा था। इसकी कॉपी आईएमएस निदेशक को भी भेजी गई है। ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र भेजकर नियमावली का पालन करवाने को कहा है। कुलपति को कॉपी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने पीएम को भेजा पत्र
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था का मुद्दा व्यापारियों ने पीएम को पत्र भेजकर उठाया है। पीएम संसदीय कार्यालय से पहले पुलिस ने सभी को रोक लिया। ऐसे में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेलूपुर थानाध्यक्ष को सौंपा। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने चिकित्सा अधीक्षक और उप चिकित्सा अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कहा कि दोनों अधिकारी किसी की भी नहीं सुनते हैं। इस वजह से मरीजों के साथ ही आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article