Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heatwave Alert Even amidst summer heat AQI in Varanasi Bhelupur and Ardali Bazaar remains consistently poor

Heatwave Alert: गर्मी में भी लगातार खराब है भेलूपुर, अर्दली बाजार का एक्यूआई; जानें अपने क्षेत्र का हाल

Sun, 24 May 2026 03:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 24 May 2026 03:23 PM IST
सार

Varanasi Weather: भेलूपुर और अर्दली बाजार में भीषण गर्मी के बावजूद एयर क्वालिटी लगातार खराब बनी हुई है। 16 मई से दोनों क्षेत्रों का एक्यूआई 100 के ऊपर दर्ज हो रहा है। बीएचयू के पर्यावरणविद् राजीव प्रताप सिंह के अनुसार तेज गर्मी, धीमी हवा, धूल, निर्माण कार्य और भारी ट्रैफिक प्रदूषण बढ़ने की प्रमुख वजह हैं।

विज्ञापन
Heatwave Alert Even amidst summer heat AQI in Varanasi Bhelupur and Ardali Bazaar remains consistently poor
भीषण लू को लेकर अलर्ट। - फोटो : ANI

विस्तार

Varanasi News: इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में सड़कों और घाटों पर सन्नाटा पसरा रह रहा है। बावजूद इसके भेलूपुर और अर्दली बाजार क्षेत्र का एक्यूआई लगातार खराब बना हुआ है। बीती 16 मई से दोनों क्षेत्रों का एक्यूआई 100 के ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जो खराब श्रेणी में माना जाता है। 

विज्ञापन


बीएचयू के पर्यावरणविद् राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि इस समय तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। बीते एक महीने से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जिससे भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह आठ बजे के बाद ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जा रहा है। इसका प्रमुख कारण तेज गर्मी और हवा की कम रफ्तार है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मई में तापमान अधिक होने और हवा धीमी चलने से प्रदूषक एक ही जगह जमा हो जाते हैं। धूल बढ़ना, सड़कों की खोदाई, निर्माण कार्य, टूटी सड़कें और सूखी मिट्टी से लगातार धूल उड़ती रहती है। भेलूपुर और अर्दली बाजार क्षेत्र में संकरी सड़कों पर ट्रैफिक के कारण यह स्थिति और गंभीर हो जाती है। दोनों इलाकों में वाहनों का दबाव भी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भेलूपुर का एक्यूआई 
18 मई    118
19 मई    116
20 मई    116
21 मई    135
22 मई    111
23 मई    138

अर्दली बाजार का एक्यूआई
18 मई    115
19 मई    111
20 मई    110
21 मई    106
22 मई    113

23 मई    170

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed