फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heat Wave: Mercury reached 42 degree Celsius, doctors told what to do and what not to do to avoid it

Heat Wave: पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, डॉक्टरों ने बताया बचने के लिए क्या करें क्या ना करें, पढ़ें ये खबर

Thu, 20 Apr 2023 10:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Apr 2023 10:51 AM IST
सार

डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में खानपान, रहन सहन में जरा सी लापरवाही से उल्टी, दस्त सहित पेट संबंधी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी दौरा पड़ना, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आने की समस्या रहती है।

विज्ञापन
Heat Wave: Mercury reached 42 degree Celsius, doctors told what to do and what not to do to avoid it
आज का मौसम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिन में तीखी धूप और लू चलने की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हीटस्ट्रोक से परेशान मरीज पहुंचने लगे हैं। ऐसे मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। अस्पतालों में दस-दस बेड रिजर्व कराए गए हैं, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार बेड ऐसे मरीजों के लिए रिजर्व रहेगा। इसके अलावा ओआरएस पैकेट, जरूरी दवाइयां भी मंगवाई गई हैं।

विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में खानपान, रहन सहन में जरा सी लापरवाही से उल्टी, दस्त सहित पेट संबंधी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी दौरा पड़ना, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आने की समस्या रहती है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग वार्ड बनाकर बेड रिजर्व कराए गए हैं।

विज्ञापन

 

 

Heat Wave: Mercury reached 42 degree Celsius, doctors told what to do and what not to do to avoid it
heat wave - फोटो : Pixabay

क्या करें

अधिक से अधिक पानी पीएं

नींबू, पानी, छाछ आदि का अधिक से अधिक उपयोग करें।

जल की अधिक मात्रा वाले मौसमी फल तरबूज, खरबूज और खीरा, ककड़ी, सलाद पत्ता का प्रयोग करें।

पसीना सोखने वाले हल्के वस्त्र पहनें।

बाहर निकलने पर धूप के चश्में, छाता, टोपी का प्रयोग करें।

क्या न करें

दिन के 12 से 3 बजे तक हो सके तो धूप में न निकलें।

अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों के प्रयोग से बचें तथा बासी भोजन का प्रयोग न करें।

बच्चों, वृद्धजनों तथा पालतू जानवरों को खड़ी व बंद गाड़ियों में न छोड़ें।

अधिक गर्मी वाले समय में खाना बनाने से बचें।

शराब, मांस-मछली, कार्बोनेटेड ड्रिंक आदि के उपयोग करने से बचें।

 

पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, कटौती ने किया बेहाल

मौसम के कड़े तेवर से पारा भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जहां 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बिजली कटौती ने भी बेहाल कर दिया। दिन में तीखी धूप और लू चलने से राह चलना मुश्किल हो गया है, वहीं बिजली की लचर आपूर्ति व्यवस्था ने भी लोगों का सुख चैन छीन लिया है। सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही हैं। मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, लहुराबीर, लंका, पांडेयपुर आदि जगहों पर लोग सिर पर गमछा रखकर चलते नजर आए। इधर, मंडुवाडीह उपकेंद्र के लहरतारा, मंडुवाडीह सहित अन्य कालोनियों में बिजली की आवाजाही जारी रही। उधर, चेतगंज में भी शाम को बिजली कटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed