फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heat wave 17 people died, many treatment in emergency 60 patients admitted in varanasi

गर्मी ने ढाया कहर: 18 लोगों की गई जान, इमरजेंसी में 300 ने करवाया इलाज, 60 मरीज भर्ती; बेहाल हुआ आमजन

Mon, 17 Jun 2024 12:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:14 AM IST
सार

Varanasi News: यूपी के कई जिलों में गर्मी और भीषण लू का कहर जारी है। वाराणसी में कूलर और एसी भी गर्मी नहीं कम कर पा रही है। लोग करवटें बदलकर रातें काट रहे हैं। ऐसे में सिर-पेट दर्द, चक्कर आना, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी हो जा रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी देखी गई।

विज्ञापन
Heat wave 17 people died, many treatment in emergency 60 patients admitted in varanasi
मंडलीय अस्पताल में बच्चों की जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों की इमरजेंसी में बीमारों की लाइन लगी हुई है। कई का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया तो 60 लोगों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इस बीच रविवार को गर्मी के कारण 18 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसमें मंडलीय अस्पताल में सर्वाधिक नौ, दीनदयाल अस्पताल में चार, रामनगर में दो, चौकाघाट पर एक और बनारस रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने अचानक बैठे बैठे दम तोड़ दिया। मरने वालों की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि, परिजनों का कहना है कि गर्मी की वजह से तबियत बिगड़ने पर वे उन्हें अस्पताल लेकर आए थे।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से लेकर रात तक गर्मी से परेशान होकर मंडलीय अस्पताल में 130 लोग पहुंचे। इसमें 30 को भर्ती किया गया। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में आने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। यहां 20 लोगों को भर्ती किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 100 मरीज बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए पहुंचे। इनमें उल्टी-दस्त के साथ ही बेचैनी, सिरदर्द, चक्कर आने, बुखार की समस्या थी। यहां 30 से अधिक लोगों को भर्ती किया गया।
Trending Videos

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह के अनुसार रविवार को इमरजेंसी में जिन 9 लोगों की मौत हुई हैं, उसमें चार लावारिस जबकि पांच ने अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। उन्हें इमरजेंसी में मृत घोषित किया गया। उधर जिला अस्पताल में मरने वाले चार लोगों में चौबेपुर निवासी धन्नू (45), सारनाथ निवासी शिवमूरत यादव (75) और गाजीपुर निवासी सर्वजीत (75) के साथ ही एक अज्ञात मरीज शामिल था।

उधर, कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम अचानक एक यात्री की मौत हो गई। प्लेटफार्म संख्या दो पर काफी देर तक उसका शव पड़ा रहा। एक यात्री प्रगति ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई और आरपीएफ व जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। उसने अपनी शिकायत में बताया कि एक घंटे से वह व्यक्ति छटपटा रहा था। 

सांस लेने की कोशिश कर रहा था। मगर, चिकित्सक को भी नहीं बुलाया गया। यदि समय रहते कोई आया होता तो शायद जान बच सकती थी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा कोई वस्तु या पेपर नहीं मिला कि उसकी पहचान हो सके। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

शिवपुर थाना की गिलट बाजार पुलिस चौकी के पीछे यूपी कॉलेज रोड पर मृत अवस्था में यह व्यक्ति मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को करीब 6:00 बजे यह व्यक्ति साइकिल से जा रहा था और किसी नल से पानी पीकर बैठ गया। फिर, लेट गया। अभी किसी ने गौर किया तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। 

शरीर पर कोई चोट नहीं है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके पास से कोई मोबाइल फोन या कागज भी बरामद नहीं हुआ है। एक साइकिल मिली है। इसे दीनदयाल अस्पताल भिजवाया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed