{"_id":"5f78834f8ebc3e9bae32b6ad","slug":"hearing-of-varanasi-s-gyanvapi-case-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई टली, अब होगी इस दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई टली, अब होगी इस दिन
Sat, 03 Oct 2020 07:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के प्राचीन मूर्ति स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर से जुड़े ज्ञानवापी मामले की सुनवाई शनिवार को जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण टल गई। सुनवाई की अगली तिथि छह अक्तूबर नियत की गई है। अदालत में सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से दाखिल निगरानी याचिका में इस मुद्दे पर सुनवाई होनी है कि इस मामले की सुनवाई का अधिकार बनारस की अवर न्यायालय को है या नहीं है।
विज्ञापन
इस बीच सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से निगरानी याचिका विलंब से दाखिल करने के लिए माफी का अनुरोध किया गया है, जिस पर दोनों पक्षों ने बीती बहस में दलीलें पेश की थी। उधर, लार्ड विश्वेश्वर व अन्य की तरफ से दिए गए आवेदन पत्र में ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वेक्षण और पूजापाठ किए जाने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन