{"_id":"5e81ceb38ebc3e7691043302","slug":"health-worker-commits-suicide-by-hanging-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फांसी लगाकर हेल्थ वर्कर ने की आत्महत्या, घर में पसर मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फांसी लगाकर हेल्थ वर्कर ने की आत्महत्या, घर में पसर मातम
Mon, 30 Mar 2020 04:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Mar 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बलिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के घुरहू नारायण के छपरा मोहल्ले में सोमवार सुबह एक हेल्थ वर्कर ने पंखे के हुक में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के घुरहू नारायण के छापरा निवासी राजीव शाह(28) पुत्र जितेंद्र नाथ शाह घर के कमरे में जान दे दी। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक वायना पीएचसी पर हेल्थ वर्कर के पद तैनात था। घर में किसी प्रकार की कोई कमी भी नहीं थी और न ही कोई घर में पारिवारिक कलह था।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक अपने दो भाई में छोटा था। मृतक की शादी करीब पांच साल पूर्व सिकंदरपुर क्षेत्र में हुई थी और उसका एक आठ माह का पुत्र है। मृतक की पत्नी समेत परिजनों का रोते-रोते बुराहाल है। परिजनों की माने तो घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, लेकिन उसने इस प्रकार का कदम अचानक कैसे उठाया? यह समझ से परे है।