फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health Department team visits home after nursing student's death due to dengue.

Varanasi News: डेंगू से नर्सिंग छात्रा की मौत के बाद घर पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Mon, 21 Sep 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Health Department team visits home after nursing student's death due to dengue.
केजीएमयू की नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव (22) की डेंगू से शनिवार को मौत के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम शिवपुर स्थित उसके आवास पर पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने छात्रा के परिजनों का सैंपल लिया। इसके अलावा आसपास के घरों में भी कुछ लोगों का रैपिड किट से सैंपल लेने के साथ ही डेंगू के मच्छर से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

डेंगू से जिस छात्रा की मौत हुई है, उसके पिता विजय यादव बड़ागांव में एबीएसए हैं। केजीएमयू में ही दिव्यांशी की तबीयत बिगड़ी थी। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो वह शिवपुर स्थित अपने घर आ गई। यहां परिजनों ने बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। डेंगू से मौत का मामला था, इसलिए सीएमओ डॉ. एनपी सिंह के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय अपनी टीम के साथ शिवपुर स्थित पटेल नगर कॉलोनी में पहुंचे। यहां पहुंचकर परिजनों की रैपिड किट से डेंगू की जांच कराई तो कोई बुखार से ग्रसित नहीं मिला।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि जिस छात्रा की मौत हुई थी, उसके घर के साथ ही आसपास के घरों के पास भी दवा का छिड़काव कराया गया। लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए घर के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed