फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health department preparing for treatment in third wave

तीसरी लहर में इलाज की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य महकमा

Sat, 26 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Health department preparing for treatment in third wave
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावना को देख स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों के इलाज और जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें बच्चों को भर्ती करने के बाद ऑक्सीजन देने, पल्स ऑक्सीमीटर से जांच करने सहित बेहतर इलाज के बारे में बताया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. पीपी गुप्ता एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सिंह की देखरेख में एक जुलाई तक चलने वाले प्रशिक्षण में अस्पतालों के साथ स्वास्थ्य केंद्रों के भी चिकित्सकों को शामिल किया गया है। शुक्रवार को दीनदयाल अस्पताल के सभागार में शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. वीबी सिंह और सीएमएस डॉ. वी शुक्ला ने किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष, भावना बिष्ट, रजनी कांत दुबे ने पीडियाट्रिक कोविड केयर का प्रशिक्षण दिया। सीएमओ ने बताया कि बच्चों के लिए विशेष कोविड वार्ड बनाए जाएंगे। सीएमएस डॉ. वी शुक्ला ने कहा कि इलाज को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बाल रोग विशेषज्ञ को ट्रेनिंग के माध्यम से इलाज की जरूरत एवं सावधानियाें के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

लक्षण की पहचान, दवा की दी गई जानकारी
प्रशिक्षण में ट्रेनर ने बच्चों के लक्षणों की पहचान, खतरे के चिन्हों आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही उपचार के दौरान उन्हें किस मात्रा में कौन सी दवा देनी है, इसके बार में भी विस्तार से बताया गया। वार्ड में भर्ती बच्चों के लिए लगने वाले उपकरण के प्रयोग के बारे में भी बताया गया। किस उम्र के बच्चों में को ऑक्सीजन देना है की जानकारी दी।
विज्ञापन

663 जांच, चार बच्चे संक्रमित
वाराणसी। शुक्रवार को बच्चों के 663 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच में 4 बच्चे संक्रमित मिले। इसमें छह से 12 साल के तीन और 13 से 18 साल में एक बच्चा संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed