फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health department alert due to the knock of influenza

Varanasi News: इन्फ्लूएंजा की दस्तक से स्वास्थ्य महकमा सतर्क

Wed, 22 Mar 2023 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Health department alert due to the knock of influenza
सभी केंद्र
विज्ञापन

इन्फ्लूएंजा की दस्तक से स्वास्थ्य महकमा सतर्क
- संक्रमित के साथ ही उसके परिजनों की सेहत की निगरानी कर रहा स्वास्थ्य विभाग

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। जिले में इन्फ्लूएंजा संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। टकटकपुर निवासी 86 वर्षीय जिस बुजुर्ग में नए वायरस एच-3 एन-2 की पुष्टि हुई है, उसको सांस लेने में तकलीफ थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के साथ उसके परिजनों की सेहत पर नजर बनाए हुए है। उधर, अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर नए सिरे से अलर्ट जारी किया गया है। बेड भी आरक्षित किए गए हैं।
नए वायरस के लक्षण मौसमी बीमारियों से मिलते जुलते हैं। इसमें सर्दी, खांसी होने के साथ ही शरीर में दर्द, जकड़न, सांस लेने में तकलीफ हो रही है। संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर जांच के लिए लगाई गई हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. एसएस कनौजिया ने बताया कि संक्रमित को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। अस्पताल दिखाने गया और जांच के बाद इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की सलाह पर उसे बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के घर गई और नए वायरस के कारण व बचाव की जानकारी दी। प्रथम दृष्टया परिजनों में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। सभी लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पैथालॉजी जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


मिर्जापुर में भी एक व्यक्ति संक्रमित
मिर्जापुर के एक व्यक्ति में भी इन्फ्लूएंजा के नए वायरस की पुष्टि हुई है। जौनपुर के एक मरीज में भी लक्षण मिले हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये लक्षण दिखे तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
- सर्दी, खांसी या सिर में दर्द होना।
- तीन दिन तक लगातार बुखार होना।
- सांस लेने में तकलीफ या शरीर में जकड़न महसूस होना।
- उल्टी महसूस होना। बार-बार छींक आना।


अस्पतालों में जांच की निशुल्क व्यवस्था
जिले के सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की निशुल्क व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर में जांच कराई जा सकती है। इन्फ्लूएंजा के संभावित लक्षण दिखे तो डॉक्टरों से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed