फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   He will be sharing the 22 to the tri cycle Nishkton

निशक्तों को ट्राइ साइकल बांटने 22 को आएंगे मोदी

Thu, 07 Jan 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Thu, 07 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
He will be sharing the 22 to the tri cycle Nishkton

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र में होंगे। इस दिन वे 9720 दिव्यांगों को ट्राइ साइकल बांटेंगे। बुधवार को देर शाम पीएम के वाराणसी दौरे की प्राथमिक सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई।

विज्ञापन

एडीएम प्रोटोकाल ने इसकी पुष्टि की है।
मालूम हो कि पीएम के आगमन से सप्ताह भर पहले ही उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी की टीम बनारस पहुंच जाएगी।
 पीएम के आगमन की तैयारियों को परखने के लिए सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव अवनीश अवस्थी गुरुवार की शाम वाराणासी आएंगे।
अगले दिन शुक्रवार को वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुबह नौ बजे बैठक करेंगे। एडीएम प्रोटोकाल ओम प्रकाश चौबे ने बताया प्रधानमंत्री 22 को वाराणसी आएंगे।
विज्ञापन

उनके आगमन के समय और कार्यक्रम के बारे में अभी जानकारी नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए डीरेका को संभावित स्थल के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री 9720 दिव्यांगों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण बांटेंगे। इनमें 3216 दिव्यांगों को ट्राइ साइकल, 774 को व्हीलचेयर, 26 को स्मार्ट फोन, 44 को टैबलेट, 2290 को कान की मशीन, 430 को मंदबुद्धि किट, 727 को ब्रेल स्टिक, 1734 को बैसाखी, 479 कृत्रिम अंग देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed