फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   He was returning from Indore after a love marriage two months ago, his wife died 20 kms before reaching home

UP News: दो माह पहले प्रेम विवाह, बुलेट से इंदौर से लौट रहे थे दंपती; घर से 20 किमी पहले पत्नी की मौत

Tue, 08 Jul 2025 10:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2025 10:16 AM IST
सार

दो माह पहले प्रेम विवाह कर इंदौर से दंपती घर लौट रहे थे। घर से महज 20 किमी पहले पत्नी की मौत हो गई। हालांकि पत्नी के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
He was returning from Indore after a love marriage two months ago, his wife died 20 kms before reaching home
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 900 किमी के लंबे सफर में घर से महज 20 किमी पहले रिया राय (21) की मौत पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, पति व ससुराल पक्ष के लोग हादसा बता रहे हैं। घटना सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली सरई थाना क्षेत्र के ग्राम धौहनी जंगल में हुई। इसी थाना क्षेत्र के बरका निवासी दिलीप कुमार (28) एवं रिया राय ने दो माह पहले प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


शादी मप्र शासन की योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में इसी साल 21 अप्रैल को रजिस्टर्ड हुई। दो दिन पूर्व दिलीप व रिया इंदौर से घर के लिए बुलेट से निकले थे। भोपाल, जबलपुर एवं व्यौहारी से टिकरी होते हुए रात करीब 10 बजे धौहनी जंगल में पहुंचे।
विज्ञापन


यहीं बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से हादसे में रिया राय की मौत की बात बताई गई। यह सूचना करीब 12 बजे रात में दिलीप ने भाई को फोन से दिया। घटनास्थल से घर की दूरी महज 20 किमी है। घटना की जानकारी मिलते ही रिया एवं दिलीप के परिजन मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओपी राहुल सैयाम एवं टीआई जितेंद्र सिंह भदौरिया ने स्थल का मुआयना किया। रिया के मां-पिता एवं भाई आरोप लगाया कि उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या कर सड़क हादसे का रूप दिया जा रहा है। जब तक न्याय नही मिलेगा, तब तक शव नहीं लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल की बात कह रही है।

क्या बोली पुलिस
दंपती इंदौर से बाइक से निकला था। प्रथम दृष्टया हादसे में रिया की मौत हो गई। सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। कई पहलुओं से पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के आरोप की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। -जितेंद्र सिंह भदौरिया, निरीक्षक, थाना सरई  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed