{"_id":"61575a2f8ebc3e62910403d0","slug":"havoc-in-varanasi-dengue-confirmed-in-three-including-a-ten-year-old-child-101-on-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में डेंगू का कहर: दस साल के बच्चे समेत तीन में डेंगू की पुष्टि, 101 का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में डेंगू का कहर: दस साल के बच्चे समेत तीन में डेंगू की पुष्टि, 101 का चल रहा इलाज
Sat, 02 Oct 2021 12:28 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:28 AM IST
सार
सरकारी और निजी अस्पताल में 101 मरीजों का इलाज चल रहा है। हालत यह है कि ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बड़ों के साथ बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार को सरायनंदन निवासी दस साल के बच्चे समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 138 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
सरकारी और निजी अस्पताल में 101 मरीजों का इलाज चल रहा है। हालत यह है कि ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को 2188 घरों में सर्वे किया गया है। एक घर में लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया। जिले मेें डेंगू के 1480 संदिग्ध मरीज पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सरकारी और निजी अस्पताल में 101 मरीजों का इलाज चल रहा है। हालत यह है कि ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को 2188 घरों में सर्वे किया गया है। एक घर में लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया। जिले मेें डेंगू के 1480 संदिग्ध मरीज पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
नहीं मिला कोई कोरोना मरीज, एक स्वस्थ
जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो गया है। पिछले एक सप्ताह से कोई भी नया मरीज नहीं मिला है। इस बीच शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 2429 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। पहले से होम आइसोलेशन में भर्ती दो मरीजों में से एक को स्वस्थ घोषित किया गया। अब कुल 82396 मरीजों में 81622 के डिस्चार्ज होने और 773 की मौत के बाद केवल एक एक्टिव मरीज रह गया है।