Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Haryana government will implement model of basic schools of Kashi

Model School: काशी के बेसिक स्कूलों का मॉडल लागू करेगी हरियाणा की सरकार, खासियत जान लें

Tue, 24 Dec 2024 01:58 PM IST
प्रगति चंद अजय सिंह, संवाद न्यूज एसेंसी, वाराणसी।
अजय सिंह, संवाद न्यूज एसेंसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Dec 2024 01:58 PM IST
सार

वाराणसी के बेसिक स्कूलों का मॉडल हरियाणा की सरकार लागू करेगी। इसके लिए शिक्षकों और बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की एक टीम काशी पहुंचकर यहां करीब दो सप्ताह तक अलग-अलग विद्यालयों में पढ़ाई का मॉडल देखा। 

विज्ञापन
Haryana government will implement model of basic schools of Kashi
School - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा सरकार ने दिसंबर के पहले सप्ताह में हरियाणा से मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त 120 शिक्षकों और बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की एक टीम काशी भेजी। टीम ने यहां करीब दो सप्ताह रुककर अलग-अलग विद्यालयों में पढ़ाई का मॉडल देखा। कुछ बच्चों से बात कर उनके वीडियो रिकॉर्ड किए। स्मार्ट क्लास को जिस तरह सभी मानकों के साथ लागू किया गया। उससे वह प्रभावित हुए और उसकी रिपोर्ट हरियाणा सरकार को दी। हरियाणा सरकार अब उसी मॉडल को अपने राज्य के बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में लागू करेगी। 

विज्ञापन


काशी के सेवापुरी ब्लॉक को प्रधानमंत्री ने गोद लिया है। यहां विद्यालयों में सबसे अधिक दौरा टीम ने किया। हरियाणा सरकार को दी रिपोर्ट में शिक्षकों ने कहा कि सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलती मिली। पढ़ाई के साथ बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारियां भी सिखाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को लैपटॉप चलाना भी सिखाया है। वह मीटिंग का क्यूआर कोड बनाने से लेकर उसे शुरू करना जानते हैं। ई-मेल आईडी बनाने से लेकर उसके महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी है। कक्षा 3 और 4 के बच्चे खुद से ऑनलाइन कक्षा में जुड़ना जानते हैं। ताकि भविष्य में कोविड जैसी स्थिति बनने पर पढ़ाई बाधित न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय का समय समाप्त हो जाने के बाद कक्षा में कमजोर बच्चों के लिए अलग से कक्षा की व्यवस्था की गई है। शिक्षक ऐसे बच्चों को अलग से पढ़ा रहे हैं ताकि उन्हें भी अन्य बच्चों के बराबर लाया जा सके। यह प्रयोग दो साल से हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed