फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hariyali Teej today, women reached the parlor to apply henna and beautify themselves, know the method of worsh

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज आज, मेहंदी लगाकर सोलह श्रृंगार करेंगी महिलाएं, जानें-पूजा का शुभ मुहूर्त

Sat, 19 Aug 2023 12:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 19 Aug 2023 12:08 PM IST
सार

नीलू मिश्रा ने बताया कि उनका हरियाली तीज का पहला व्रत है। उन्होंने अपनी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सास के लिए लाल साड़ी खरीदी है। व्रत के दिन सास को भेंट करेंगी। मायके से लाल-हरी रंग की चुनरी प्रिंट वाली साड़ी, चूड़ी और शृंगार के सामान के साथ झूला भी आया है।

विज्ञापन
Hariyali Teej today, women reached the parlor to apply henna and beautify themselves, know the method of worsh
हरियाली तीज की धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाली तीज की तैयारियों में महिलाएं पूरे उत्साह से जुटी रहीं। कोई मेहंदी लगवाने तो कोई हेयरकट और फेशियल कराने के लिए शुक्रवार को पार्लर पहुंचीं। कई ने तो बाकायदा मेकअप की भी बुकिंग करा रखी है। शुक्रवार को पूरा दिन सुहागिनें तीज की तैयारियों में लगी रहीं।

विज्ञापन

ब्यूटीशियन गुड़िया ने बताया कि इस बार हरियाली तीज के लिए खास तौर से पीएसी न्यूड लाइट मेकअप की बुकिंग हुई है। उमस वाले मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ एचडी मेकअप की भी महिलाओं ने बुकिंग कराई है। फेशियल, मैनिक्योर-पैडिक्योर के साथ हेयरकट जैसी सर्विसेज महिलाओं ने ली है। हरियाली तीज पर खास ऑफर में हेयर कटिंग, स्पा, फेशियल, थ्रेडिंग, फोरहेड, अपर लिप, वैक्स शामिल हैं। महिलाओं को व्रत में बाहर न निकलना पड़े इसके लिए कई महिलाओं ने होम सर्विस भी बुक करा रखा है।

विज्ञापन

 

Hariyali Teej today, women reached the parlor to apply henna and beautify themselves, know the method of worsh
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला

हरी और लाल साड़ी होती है इस दिन खास

नीलू मिश्रा ने बताया कि उनका हरियाली तीज का पहला व्रत है। उन्होंने अपनी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सास के लिए लाल साड़ी खरीदी है। व्रत के दिन सास को भेंट करेंगी। मायके से लाल-हरी रंग की चुनरी प्रिंट वाली साड़ी, चूड़ी और शृंगार के सामान के साथ झूला भी आया है। वहीं पूर्णिमा सेठ ने बताया कि वो नौ साल से हरियाली तीज का व्रत रखती आ रही हैं और हर साल हरे रंग की साड़ी ही पहनती हैं।

विशेष पूजा विधि

पं. सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि हरियाली तीज व्रत में सूर्योदय और सूर्यास्त में पूजा करने का विशेष महत्व होता है। महिलाओं को सुबह स्नान के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण कर बालू से शिवलिंग बनाकर भस्म चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए। इस साल पूजा करने का समय शाम चार बजे से 7:55 तक है। हरी या लाल साड़ी पहनने के साथ ही सोलह शृंगार करने के बाद भगवान को भोग में दूध, दही, बेलपत्र, सफेद फूल, मदार का फूल, शहद, दूध की बनी मिठाई और माता पार्वती को साड़ी के साथ शृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। कथा भी सुननी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed