फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harishchandra College Students union election voting in between rain varanasi

हरिश्चंद्र महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: बारिश और ठंड के बीच छात्र पहुंच रहे वोट डालने

Fri, 13 Dec 2019 12:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Dec 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Harishchandra College Students union election voting in between rain varanasi
हरिश्चंद्र महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला।

बारिश और ठंड के बीच हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया है। बरसात के कारण मतदान की रफ्तार बहुत धीमी है, इसी वजह से प्रत्याशी में मायूसी छायी है।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे तक केवल दो फीसदी छात्रों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव-प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों ने घर-घर जाकर वोट देने की अपील की। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने देर रात तक जनसंपर्क किया। सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने के कारण परिसर में अभी तक शांतिपूर्ण प्रचार प्रसार हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चारों पदों पर सीधा मुकाबला होने के कारण प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों पर आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार राय ने बताया कि चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। छात्रों को परिचय पत्र व शुल्क रसीद की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। 7501 मतदाताओं के लिए परिसर में 14 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। मतगणना दोपहर तीन बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए पांच टेबल बनाए गए हैं।

यूपी कॉलेज: नाम वापसी के बाद 22 प्रत्याशी मैदान में
यूपी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई। अंतिम सूची जारी होने के बाद चुनाव मैदान में 22 प्रत्याशी बचे हैं। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी और उपाध्यक्ष पर पर चार प्रत्याशी हैं जबकि महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री के पद पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी डॉ. दिवाकर सिंह ने दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी के बाद 22 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।

संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 30 को
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हो गई। छात्रसंघ चुनाव 30 दिसंबर को कराया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 18 दिसंबर को होगा। मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण 19 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed