फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   haramkhor and gh are selected for apprentice in direka

डीरेकाः अप्रैंटिस के लिए ‘हरामखोर’ और ‘जीएच’ का भी हुआ चयन

Sat, 18 Feb 2017 01:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 18 Feb 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
haramkhor and gh are selected for apprentice in direka
डीरेका में अप्रैंटिस के लिए जारी लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप - फोटो : demo photo
 कार्मिक विभाग डीरेका की ओर से हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची में  ‘हरामखोर’ और ‘जीएच’ भी चयनित हुए हैं। ऐसे कई और नाम हैं जो वेटिंग लिस्ट या डिसक्वालिफाई हुए अभ्यर्थियों को पच नही रहे हैं।
विज्ञापन


हैरान अभ्यर्थियों आवेदकों ने शुक्रवार को इस मसले पर न केवल डीरेका के जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता की बल्कि पीएम के संसदीय कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। लिस्ट में धांधली के आरोप लगाए जबकि डीरेका प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बताते हुए ऐसी किसी आशंका को सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन


कार्मिक विभाग डीरेका की ओर से 41वां बैच एक्ट अप्रैंटिस 2017 के तहत प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची 13 फरवरी को जारी हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर बनाई गई मेरिट के अनुसार चयनित कई ऐसे नाम हैं जिन पर कोई भी हैरान रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल अनरिजर्व्ड लिस्ट में 26वें नंबर पर ‘हरामखोर’, 27वें स्थान पर ‘एफवाईयूटीडीआर’, 34 वें स्थान पर ‘वाईएचयूजे’ का भी चयन हुआ है। जनरल अनरिजर्व्ड वेटिंग लिस्ट में 18वें स्थान पर ‘वाईयूवाईटीयू’ भी चयनित है। इससे केवल डीरेका कर्मचारी ही नहीं बल्कि आवेदक भी हैरान हैं। 


लोग लिस्ट में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जानबूझकर यह गड़बड़ी की गई है।

बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची उनके अभ्यर्थिता तथा विभिन्न प्रपत्रों के सत्यापन के लिए जारी की जाती है। 23 फरवरी से चार मार्च तक अभ्यर्थिता तथा विभिन्न प्रपत्रों/ कागजात के सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र, डीरेका में सुबह 10 बजे से बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed