{"_id":"5e348ce38ebc3e7da4650fe8","slug":"harahua-crime-varanasi-news-vns5081793153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे युवकों ने शुक्रवार की रात हरहुआ चौराहे से थोड़ी दूरी पर मैजिक में तोड़फोड़ करने के बाद पथराव किया। मैजिक चालक भाग कर हरहुआ पुलिस चौकी में घुसा तब भी युवक पथराव कर रहे थे। एक-दो ईंट-पत्थर पुलिस चौकी के बोर्ड में भी लगे। पुलिस पथराव कर रहे युवकों को दौड़ाई तो सभी भाग खड़े हुए। ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस के साथ पुलिस के न होने की वजह से स्थिति अनियंत्रित हुई।
बड़ागांव थाना के दासेपुर, बैजलपट्टी और अनौरा गांव के युवक सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए हरहुआ बाजार स्थित लाल भाला तालाब जा रहे थे। रात 9:30 बजे के लगभग विसर्जन जुलूस हरहुआ बाजार के आगे एक विद्यालय के समीप पहुंचा। इसी दौरान बाबतपुर से बनारस की ओर जा रहे मैजिक चालक से विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों ने गालीगलौज की। चालक ने विरोध किया तो युवकों ने मैजिक का शीशा तोड़ दिया। चालक मैजिक लेकर हरहुआ की ओर भागा तो युवक पीछा कर पथराव करने लगे। चालक हरहुआ पुलिस चौकी में घुस गया तब भी पथराव जारी रहा। पुलिस के खदेड़ने पर पथराव कर रहे युवक भाग खड़े हुए। इस बीच विसर्जन जुलूस में शामिल कुछ संभ्रांत लोगों ने मैजिक की मरम्मत कराने का पैसा देने की बात कही तो चालक शांत हो गया। वहीं, इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।