फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   happy new year 2022 varanasi bajrang dal protested against celebration said such events take youth to wrong path

वाराणसी: नए साल के जश्न का बजरंग दल ने किया विरोध, कहा- युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाते हैं ऐसे आयोजन

Fri, 31 Dec 2021 12:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Dec 2021 12:21 PM IST
सार

बजरंग दल द्वारा चिपकाए गए पोस्टरों में साफ-साफ लिखा है कि नए वर्ष के आगमन का जश्न मनाना सनातन परंपरा के खिलाफ है। 

विज्ञापन
happy new year 2022 varanasi bajrang dal protested against celebration  said  such events take youth to wrong path
पोस्टर चिपकाते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी में नए साल पर होने वाले जश्न का बजरंग दल ने विरोध जताया है। शहर के होटल और मॉल की दीवारों पर चिपके पोस्टर के जरिये संगठन ने नाराजगी जताई। साथ ही कहा है कि वे लोग शहर में इन जश्न और आयोजनों का कड़ा विरोध करेंगे। बजरंग दल काशी के संयोजक निखिल त्रिपाठी रुद ने कहा कि ऐसे आयोजन देश के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाते हैं।

विज्ञापन


बजरंग दल द्वारा चिपकाए गए पोस्टरों में साफ-साफ लिखा है कि नए वर्ष के आगमन का जश्न मनाना सनातन परंपरा के खिलाफ है। बीते 25 दिसंबर यानि क्रिसमस के दिन भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया था, तो अब नववर्ष का जश्न न मनाने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


नए साल के जश्न पर रहेगा पुलिस का पहरा, सड़कों पर बेवजह दिखने वालों की खैर नहीं 
नए साल के स्वागत को लेकर वाराणसी के तमाम होटल और रेस्टोरेंट सज गए हैं। वहीं विभिन्न कॉलोनियों और अपार्टमेंट में भी तैयारी है। हालांकि कोविड प्रोटाकॉल और रात्रि कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस शुक्रवार की देर शाम से ही सड़क पर उतर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः शिव की नगरी में कुछ ऐसा होगा नए साल का स्वागत, मंदिरों में दर्शन और मां गंगा की होगी आरती

रात 11 बजे के बाद सड़कों पर बेवजह दिखने वालों पर भी कार्रवाई होगी। कमिश्नरेट पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजने देने का निर्देश दिया है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। इसके लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई है। हालांकि शहर के अधिकतर होटलों में म्यूजिक नाइट और कल्चर इवेंट जैसे आयोजन हो रहे हैं।

गंगा उस पार जाकर पार्टी करने वालों पर विशेष नजर

गंगा घाटों और नाव में सवार होकर गंगा उस पार जाकर पार्टी करने वालों भी पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। सभी नाविकों को रात 11 बजे के बाद नाव नहीं चलाने का आदेश दिया है। यदि नाव संचालन और पार्टी करते हुए कोई मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। वहीं गंगा घाट किनारे होटल, रेस्टोरेंट में भी रात्रि कर्फ्यू के दौरान जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed