फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hanuman Jayanti 2022 varanasi Kashi painted in saffron color on Mahabali jayanti flag march and tableau at many places sankat mochan mandir

Hanuman Janmotsava: महाबली के जन्मोत्सव पर केसरिया रंग में रंगी काशी, निकली ध्वजा यात्रा और झांकी

Sat, 16 Apr 2022 05:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 05:50 PM IST
सार

पवनसुत की भक्ति के आकंठ में डूबी शिव की नगरी काशी में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास  के साथ मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2022 varanasi Kashi painted in saffron color on Mahabali jayanti flag march and tableau at many places sankat mochan mandir
धर्मसंघ से श्री हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व आज वाराणसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पवनसुत की भक्ति के आकंठ में डूबी शिव की नगरी काशी में शनिवार सुबह श्री हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली गई। शिव के अवतार महाबली हनुमान के जन्मोत्सव पर चारों ओर जय हनुमान ज्ञान गुणसागर, जय कपिश तिहुं लोक उजागर... की गूंज मंदिरों के साथ गलियों और चौराहों पर भी गूंज रही है।

विज्ञापन


केसरिया रंग में रंगी काशी के हनुमान मंदिरों में भोर की आरती के बाद से ही लंबी कतारें लग गईं। संकट मोचन मंदिर, बनकटी हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में बजरंगी बली के दर्शन-पूजन के लिए लोग जुटे हैं। संकट मोचन मंदिर में अनवरत कतार लगी है। दर्शन-पूजन के साथ ही हनुमान चालीस का पाठ भी हो रहा है।  
विज्ञापन


सुबह से देर रात तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहेगा। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट  की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर धर्मसंघ से श्री हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली गई। इसमें  ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, डॉ राजेश अग्रवाल, डॉ मधु अग्रवाल, डॉ अजय अर्चना अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं कई अन्य जगहों पर प्रभारफेरी, झांकी और पताका यात्रा निकाली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संकटमोचन मंदिर में 10 दिवसीय आयोजन की होगी शुरुआत

Hanuman Jayanti 2022 varanasi Kashi painted in saffron color on Mahabali jayanti flag march and tableau at many places sankat mochan mandir
संकट मोचन मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

संकटमोचन मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के 10 दिवसीय आयोजन की शुरूआत आज से हो गई। दरबार में होने वाले इस 10 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ शनिवार को प्रात: छह बजे से श्री हनुमत पूजन-अर्चन से आरंभ हो गया। सात बजे से श्रीरामचरित मानस का पाठ आरंभ हुआ जो रविवार तक चलेगा।

 इस दौरान हनुमान जी का बैठकी शृंगार होगा। शहर से ध्वजा यात्राओं का आयोजन किया गया है। पहली ध्वजा यात्रा सुबह में और दूसरी रात में मंदिर पहुंचेगी। रात्रि पर्यंत मंदिर में रामचरित मानस का अखंड पाठ होगा। 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय रामायण सम्मेलन आयोजित किया गया है।

इस बार हनुमान जन्मोत्सव का विशेष महत्व

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि चैत्र शुक्लपक्ष की पूर्णिमा शुक्रवार को मध्य रात्रि के बाद 2:25 बजे लगेगी और शनिवार को रात्रि 12:24 बजे तक रहेगी। व्रत की पूर्णिमा का अनुष्ठान एवं स्नान-दान शनिवार 16 अप्रैल को होगा। शनिवार को चित्रा नक्षत्र प्रात: 8:40 बजे से रविवार 17 अप्रैल को 7:17 बजे तक रहेगा। इस दिन व्रत उपवास रखकर श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।


होगा संकटों का निवारण 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जिन्हें जन्मकुंडली में शनिग्रह की दशा, महादशा अथवा अंतर्दशा का प्रभाव हो तथा शनिग्रह की अढ़ैया या साढ़ेसाती का प्रभाव हो, उन्हें आज के दिन व्रत रखकर हनुमान जी का विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए। आज के दिन व्रत रखने से हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती ही है और रोगों से छुटकारा व संकटों का निवारण भी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed